- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 07 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 07 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
Aaj Ki Taza Khabar Live: बिहार में पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ।
- Written By: अक्षय साहू , अर्पित शुक्ला

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ। इसमें 32 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंच पर मौजूद रहे। सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रा नाथ रथ की हत्या पर तृणमूल कांग्रेस ने कड़ी निंदा जताई है और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई आज किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी चक्काजाम आंदोलन करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
थलपति विजय को मिला बहुमत का आंकड़ा, CVK, CPM और CPI ने किया TVK-कांग्रेस गठबंधन का समर्थन
पहले कहा ‘आतंकियों की बहन’…अब बोले तारीफ करना चाहते थे, कर्नल सोफिया मामले में विजय शाह की दलील पर भड़के CJI
अमिताभ बच्चन की राह पर शशि थरूर, फोटो-वीडियो यूज करने पर लगा बैन! Deepfake और AI के खिलाफ पहुंचे थे कोर्ट
बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का भड़का गुस्सा, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल
07 May 2026 10:54 PM (IST)
07 May 2026 10:54 PM (IST)बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का ऐलान
बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट के विस्तार के बाद अब मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने गृह समेत कई अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम विजय चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य और विजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, वाणिज्य-कर जैसे विभाग दिए गए हैं।
07 May 2026 09:47 PM (IST)
07 May 2026 09:47 PM (IST)दिल्ली के मोती बाग में एंबुलेंस में लगी आग
दिल्ली मेंसफदरजंग अस्पताल की एक कैटेगरी एंबुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद वापस अस्पताल लौट रही थी। शाम करीब 7:20 बजे, जब वह धौला कुआं से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंची तो शॉर्ट सर्किट के कारण कंडक्टर की सीट पर आग लग गई। इसके बाद अंदर रखा एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। इसके चलते पास खड़ी मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह जल गई।
07 May 2026 09:33 PM (IST)
07 May 2026 09:33 PM (IST)TVK अब जा सकती है कोर्ट
टीवीके (TVK) ने इस पूरे गतिरोध पर चिंता जाहिर की है। पार्टी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि वह राज्यपाल के समक्ष अपने मौजूदा अल्पमत के दावे को मान्यता दिलाने के लिए कानूनी विकल्प अपनाने के अधिकार को सुरक्षित रखती है।
07 May 2026 08:03 PM (IST)
07 May 2026 08:03 PM (IST)मुर्शिदाबाद में भीषण बम ब्लास्ट
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लगातार हिंसा जारी है। इस बीच मुर्शिदाबाद के सालार में भीषण बम धमाका हुआ है। इस धमाके में एक युवक के दोनों हाथ उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और केंद्रीय फोर्स पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है।
07 May 2026 07:41 PM (IST)
07 May 2026 07:41 PM (IST)राज्यपाल ने बंगाल विधानसभा को भंग किया
चुनावों में टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद भी ममता बनर्जी कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगी। इस बीच राज्यपाल ने आज बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है।पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई की आधी रात को पूरा हो गया। संविधान क अनुच्छेद 172 के तहत कार्यकाल पूरा होते ही सदन का अस्तित्व समाप्त हो जाता है।
07 May 2026 06:59 PM (IST)
07 May 2026 06:59 PM (IST)हावड़ा में हिंसा और बमबारी
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद लगातार हिंसा की खबरें आ रही हैं। BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद, अब हावड़ा में हिंसा और बमबारी की खबरें आ रही हैं। हावड़ा की शिबपुर की चारा बस्ती में बवाल हुआ है। शिबपुर में बमबाजी और पथराव हुआ है। कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की बी खबर है।
07 May 2026 05:38 PM (IST)
07 May 2026 05:38 PM (IST)आंधी-तूफान की चपेट में आया एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को महाराष्ट्र के कल्याण के पास अचानक तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चपेट में आ गया। कम दृश्यता, तेज हवाओं और अस्थिर मौसम के कारण, पायलट ने एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर को मुंबई वापस मोड़ने का फैसला किया। विमान ने जुहू हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और उपमुख्यमंत्री समेत सभी यात्री सुरक्षित बताए गए।
07 May 2026 04:49 PM (IST)
07 May 2026 04:49 PM (IST)सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंगाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है।
07 May 2026 04:13 PM (IST)
07 May 2026 04:13 PM (IST)BJP की आंखों में दीदी खटकती हैं: अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ममता बनर्जी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल विधनसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता बनर्जी से अखिलेश की यह अहम मुलाकात हुई है। मीटिंग के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि की BJP की आंखों में दीदी खटकती हैं।
07 May 2026 02:44 PM (IST)
07 May 2026 02:44 PM (IST)हमीरपुर में नाव पलटने से 6 शव बरामद
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में नाव पलटने की घटना में अब तक एक महिला समेत 5 बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि 1 बच्चा अभी भी गायब है। पिछले 18 घंटे से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।
07 May 2026 01:33 PM (IST)
07 May 2026 01:33 PM (IST)चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों से आचार संहिता हटाया
भारत निर्वाचन आयोग ने बताया है कि उन सभी चारों राज्यों में आदर्श आचार संहिता अब लागू नहीं है, जहां चुनाव संपन्न हो चुके हैं; सिवाय पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के, जहां नए सिरे से मतदान का आदेश दिया गया है।
07 May 2026 01:11 PM (IST)
07 May 2026 01:11 PM (IST)सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर मनोज कुमार झा का बयान
RJD नेता मनोज कुमार झा ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है? अलग-अलग हिंसा की वारदातों में कई जानें चली गई। पक्ष-विपक्ष सबको सोचना होगा। हमारे लोकतंत्र को यह छवि दुनिया भर में बदनाम करती है। मैं उम्मीद करता हूं कि अपराधियों को सज़ा हो और सामान्य स्थिति समय की माँग है।
#WATCH | दिल्ली: RJD नेता मनोज कुमार झा ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?... अलग-अलग हिंसा की वारदातों में कई जानें चली गई। पक्ष-विपक्ष सबको सोचना होगा। हमारे लोकतंत्र को यह छवि दुनिया भर में बदनाम करती… pic.twitter.com/9VVkOYN1h1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 12:28 PM (IST)
07 May 2026 12:28 PM (IST)बहुमत साबित करने के बाद ही शपथ से सकते हैं विजय
TVK प्रमुख विजय शपथ तभी ले सकते हैं, जब उनके पास बहुमत साबित हो जाए। तमिलनाडु के राज्यपाल राज्य में एक स्थिर सरकार चाहते हैं। जैसे ही बहुमत साबित हो जाएगा, विजय शपथ ले सकते हैं।
07 May 2026 12:27 PM (IST)
07 May 2026 12:27 PM (IST)बिहार: निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली।
07 May 2026 12:15 PM (IST)
07 May 2026 12:15 PM (IST)बिहार में कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम शुरू
बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार हो रहा है। इस दौरान जन गण मन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
#WATCH पटना, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंचे।
(सोर्स: DD न्यूज) pic.twitter.com/RrmaxfVBN5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 11:53 AM (IST)
07 May 2026 11:53 AM (IST)बिहार: पटना पहुंचे पीएम मोदी, कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम में होंगे शामिल
बिहार में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह समेत कई भाजपा नेता पटना पहुंचे।
07 May 2026 11:48 AM (IST)
07 May 2026 11:48 AM (IST)साजिश रचने वालों को मिले कड़ी सजाः चंद्रनाथ के भाई
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या पर चंद्र के छोटे भाई देव कुमार ने कहा, यही अनुरोध है कि जिसने भी यह साजिश रची है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा हो। कल दोपहर 2 बजे तक हमारी उनसे बात हुई थी।
#WATCH | उत्तर 24 परगना: BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्र की हत्या पर चंद्र के छोटे भाई देव कुमार ने कहा, "...यही अनुरोध है कि जिसने भी यह साजिश रची है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा हो। कल दोपहर 2 बजे तक हमारी उनसे बात हुई थी..." pic.twitter.com/HwV4SBd3h9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 11:01 AM (IST)
07 May 2026 11:01 AM (IST)तमिलनाडुः राज्यपाल से मिलने पहुंते TVK प्रमुख विजय
TVK प्रमुख विजय तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करने के लिए लोक भवन पहुंचे।
07 May 2026 10:20 AM (IST)
07 May 2026 10:20 AM (IST)समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए: TMC नेता संदीपन साहा
TMC नेता संदीपन साहा ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "मैं इस घटना की निंदा करता हूं। समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, सबको जिम्मेदारी लेनी होगी कि हिंसा बंद हो। जिसने भी यह काम किया है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए। मामले की जांच होनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "हिंसा हो रही है। हमारे पार्टी दफ़्तरों पर कब्ज़ा किया जा रहा है। चुनाव में जीत-हार होती रहेगी लेकिन जो हारेगा उसपर इस तरह विपत्ति आ जाएगी, यह संस्कृति बंगाल से जानी चाहिए। चाहे वह कोई भी करे।"
#WATCH | कोलकाता: TMC नेता संदीपन साहा ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रा की हत्या पर कहा, "मैं इस घटना की निंदा करता हूं। समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, सबको जिम्मेदारी लेनी होगी कि हिंसा बंद हो। जिसने भी यह काम किया है उसे कड़ी से कड़ी सज़ा होनी चाहिए। मामले… pic.twitter.com/ZkheAtxWyj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 09:41 AM (IST)
07 May 2026 09:41 AM (IST)केरलम में आज होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक
केरल विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। आज तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।
#WATCH | केरलम विधानसभा चुनाव 2026 | तिरुवनंतपुरम: वीडियो तिरुवनंतपुरम में केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) मुख्यालय के बाहर से है, जहाँ आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। pic.twitter.com/qJNRs1rSXS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 09:06 AM (IST)
07 May 2026 09:06 AM (IST)प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बदली अपने 'एक्स' अकाउंट की डीपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' कर ली है और 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बहादुरी को श्रद्धांजलि दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर बदलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' कर ली है और 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बहादुरी को श्रद्धांजलि दी है। pic.twitter.com/Cfb4qllQGQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 08:31 AM (IST)
07 May 2026 08:31 AM (IST)बिहार में आज होगा कैबिनेट विस्तार, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में PM मोदी होंगे शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का आज गांधी मैदान में विस्तार होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
#WATCH | पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का आज गांधी मैदान में विस्तार होने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत तमाम नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। pic.twitter.com/pdSPh2tSfQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 08:04 AM (IST)
07 May 2026 08:04 AM (IST)ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प का एक प्रतीकः राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरे होने पर X पर लिखा कि यह अभियान देश के राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौती में निर्णायक कार्रवाई के लिए तैयार रहते हैं और यह ऑपरेशन आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती क्षमता तथा मजबूत होती सहनशक्ति को भी दर्शाता है।
On the anniversary of Operation Sindoor, we salute the valour and sacrifices of our armed forces, whose courage and dedication continue to safeguard the nation. Their actions during the operation reflected unmatched precision, seamless jointness and deep synergy across services,… pic.twitter.com/r8pVDnEoYV
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 7, 2026
07 May 2026 07:30 AM (IST)
07 May 2026 07:30 AM (IST)मध्यमग्राम: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात अस्पताल लाया गया है।
#WATCH मध्यमग्राम, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बारासात अस्पताल लाया गया है। pic.twitter.com/88X5lDmhcB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2026
07 May 2026 07:09 AM (IST)
07 May 2026 07:09 AM (IST)उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में नाव पलटने से 9 लोग डूबे
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में DIG बांदा डिवीज़न राजेश यश ने बताया, गांव में लोग रोज नाव से नदी पार करते हैं। शाम करीब 8:30 बजे सूचना मिली नाव डूबने की दुर्घटना हुई है। नाव में कुल 9 लोग सवार था। 3 लोग सुरक्षित तैर कर आ गए हैं, 6 लापता हैं। 1 महिला और 5 बच्चे लापता हैं जिनकी उम्र 5 से 15 के बीच है।
07 May 2026 06:55 AM (IST)
07 May 2026 06:55 AM (IST)सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या को लेकर TMC ने CBI जांच की मांग की
तृणमूल कांग्रेस ने मध्यग्राम में सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
Aaj ki taaja khabar 07 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में अब चलेगा BJP का ‘चरैवति चरैवति’ मंत्र, CM चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया रोडमैप
May 08, 2026 | 05:56 PMअब प्राइवेट नहीं रहेंगी आपकी Chats, Meta ने हटाया बड़ा सिक्योरिटी फीचर, बढ़ सकता है खतरा
May 08, 2026 | 05:56 PMआयलानी के प्रयासों को मिली सफलता, म्हारल से जावसई गांव तक सड़क निर्माण के लिए 200 करोड़ की निधि मंजूर
May 08, 2026 | 05:52 PMनिदा खान प्रेग्नेंट है या नहीं? गिरफ्तारी के बाद हुआ टेस्ट पॉजिटिव या नेगेटिव, कोर्ट में किया दावा झूठ या सच
May 08, 2026 | 05:49 PMनंदीग्राम का वो ऐतिहासिक आंदोलन, जिसने सुवेंदु अधिकारी को बनाया बड़ा नेता; अब संभालेंगे बंगाल की कमान
May 08, 2026 | 05:49 PMडिजिटल रिश्वतखोरी! सतना के प्राचार्य ने फोन-पे पर ली घूस; रीवा कमिश्नर ने किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
May 08, 2026 | 05:40 PMEXPLAINER: मैक 25 की रफ्तार, 3000 KG पेलोड… आखिर कितनी खतरनाक है तुर्किये की नई मिसाइल यिल्डिरिमहन?
May 08, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














