- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 01 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 01 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar Live: पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री में गैस लीक होने का मामला सामने आया है, जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई। आज पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today Live: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की सरकार बनने के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। लोकभवन में शपथ ग्रहण के दौरान 35 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन ह्लाइंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के पुष्कर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले आज डीके शिवकुमार नई कैबिनेट के गठन को लेकर कांग्रेस आलाकमान के साथ अहम बैठक करेंगे। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडरों की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3113.50 रुपये हो गई है। देश और दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ….
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 10 जून LIVE: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पारित किया बधाई प्रस्ताव
आज की ताजा खबर 09 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, प्लांट में पिघले हुए स्टील का रिसाव, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप
आज की ताजा खबर 08 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
01 Jun 2026 10:23 PM (IST)
01 Jun 2026 10:23 PM (IST)जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स से की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मुलाकात की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, क्षेत्रीय घटनाक्रमों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
01 Jun 2026 09:08 PM (IST)
01 Jun 2026 09:08 PM (IST)UPERC ने 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज को गलत ठहराया
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने यूपी में बढ़े 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज को गलत ठहराया है। नियामक आयोग ने 10 दिन मे UPPCL से रिपोर्ट मांगी है।
01 Jun 2026 08:05 PM (IST)
01 Jun 2026 08:05 PM (IST)नहीं खुलेगा होर्मुज, ईरान ने किया एलान
ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत बंद करने की घोषणा की है। लेबनान पर इजरायल के लगातार हमले को देखते हुए ईरान ने ये कदम उठाया है। ईरान मध्यस्थों के जरिए अमेरिका को कोई संदेश नहीं भेजेगा। लेबनान और गाजा से जुड़ी ईरान की शर्तें जबतक पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वह राजनयिक बातचीत फिर से शुरू नहीं करेगा।
01 Jun 2026 07:14 PM (IST)
01 Jun 2026 07:14 PM (IST)पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर
पश्चिम बंगाल SIR मामले को कांग्रेस नेता प्रसेनजीत बोस सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है। याचिका में मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी की मांग की गई है। साथ ही निर्वाचन क्षेत्रवार फॉर्म 6 और फॉर्म 7 आवेदनों का खुलासा और अपीलीय न्यायाधिकरण के SOP के प्रकाशन करने की मांग की गई है।
01 Jun 2026 05:40 PM (IST)
01 Jun 2026 05:40 PM (IST)पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही: ममता बनर्जी
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है और उनके कार्यकर्ताओं को बैठक भी नहीं करने दी जा रही है।
01 Jun 2026 04:55 PM (IST)
01 Jun 2026 04:55 PM (IST)दोस्ती की आड़ मे छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं: सूर्या हत्याकांड पर CM योगी
बिजनौर के अफजलगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड पर बोलते हुए कहा कि धर्म की स्थापना के लिए सुदर्शन चक्र चलाना जरूरी है। तभी यह देश सुरक्षित रहेगा। सीएम योगी ने कहा कि सूर्या को दोस्ती के नाम पर धोखा दिया गया और बकरीद पर उसके साथ गलत हरकत की गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने अपना काम किया।
01 Jun 2026 04:03 PM (IST)
01 Jun 2026 04:03 PM (IST)तृणमूल कांग्रेस ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला
तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा को पार्टी से निकाल दिया है। खबरों के मुताबिक, इस मामले में स्पीकर रथिंद्र बोस को पहले ही एक पत्र भेजा जा चुका है। तृणमूल ने उलुबेरिया पूर्व के विधायक ऋतब्रत बनर्जी और एंटाली के संदीपान साहा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों पर पार्टी से निकाल दिया है।
01 Jun 2026 02:17 PM (IST)
01 Jun 2026 02:17 PM (IST)IPS विधि कुमार होंगे CRPF के नए IG
गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ IPS अधिकारी विधि कुमार बर्दी को प्रतिनियुक्ति के आधार पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) नियुक्त किया है।
01 Jun 2026 01:57 PM (IST)
01 Jun 2026 01:57 PM (IST)न्यायमूर्ति संजीव कुमार लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
अरुण पल्ली के भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद, न्यायमूर्ति संजीव कुमार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायमूर्ति संजीव कुमार तब तक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारियां संभालेंगे, जब तक कि कोई नियमित नियुक्ति नहीं हो जाती।
01 Jun 2026 01:18 PM (IST)
01 Jun 2026 01:18 PM (IST)सूर्या हत्याकांड: आरोपी असद के घर बुलडोजर एक्शन का नोटिस जारी
गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड को लेकर तनाव बना हुआ है। नवनीत विहार में मुख्य आरोपी असद के घर बुलडोजर एक्शन का नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन ने असद के घर वालों को अवैध निर्माण हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
01 Jun 2026 01:05 PM (IST)
01 Jun 2026 01:05 PM (IST)पीएम मोदी ने एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के विजेताओं को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "22वीं एशियन U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने के लिए भारतीय दल को बधाई, जिसमें 10 स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह शानदार प्रदर्शन भारत के युवा एथलीटों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। आशा है कि ये उपलब्धियां आने वाले वर्षों में और भी कई युवा भारतीयों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।"
Congratulations to the Indian contingent at the 22nd Asian U20 Athletics Championships for winning 19 medals, including 10 Golds. This outstanding performance reflects the determination and excellence of India’s young athletes. May these achievements inspire many more young…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 1, 2026
01 Jun 2026 01:02 PM (IST)
01 Jun 2026 01:02 PM (IST)NEET-UG: RJD सांसद सुधाकर सिंह की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
भारत के सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर अंतरिम निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया, जिसमें यह मांग की गई थी कि 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाए। कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई जुलाई में, पेपर लीक से जुड़ी लंबित याचिकाओं के साथ करेगा। यह याचिका RJD सांसद सुधाकर सिंह ने दायर की थी।
01 Jun 2026 12:44 PM (IST)
01 Jun 2026 12:44 PM (IST)ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह के आवास पहुंची CBI
भोपाल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम गिरफ्तार पूर्व जिला न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के आवास पर पहुंची। CBI ने उन्हें ट्विशा शर्मा दहेज उत्पीड़न और मृत्यु मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: The Central Bureau of Investigation (CBI) team arrives at the residence of arrested former district judge Giribala Singh.
CBI had arrested her in connection with the Twisha Sharma dowry harassment and death case. pic.twitter.com/eAZlQ9h56U
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 1, 2026
01 Jun 2026 12:25 PM (IST)
01 Jun 2026 12:25 PM (IST)लुधियाना की एक फैक्ट्री में गैस लीक, 3 की मौत
लुधियाना में औजार बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
01 Jun 2026 11:05 AM (IST)
01 Jun 2026 11:05 AM (IST)बंगाल में 35 मंत्री ले रहे शपथ
पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार समारोह के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल RN रवि और CM सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के लोक भवन में मौजूद हैं। आज 35 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
#WATCH | West Bengal Governor RN Ravi and CM Suvendu Adhikari at Lok Bhavan in Kolkata for the cabinet expansion ceremony
35 MLAs will be sworn in as ministers today.
(Source: PWD IT Dept) pic.twitter.com/iOOT91bCIC
— ANI (@ANI) June 1, 2026
01 Jun 2026 10:59 AM (IST)
01 Jun 2026 10:59 AM (IST)दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि "विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली है। आग बुझाने वाली गाड़ियां मौके पर रवाना कर दी गई हैं।" विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं।
#WATCH | Delhi | Efforts underway to douse the fire on the second floor of the Ministry of Education office, Vikas Marg. Further details awaited. pic.twitter.com/gZa8KLVK1O
— ANI (@ANI) June 1, 2026
01 Jun 2026 10:01 AM (IST)
01 Jun 2026 10:01 AM (IST)JEE Advanced 2026 के परिणामों की हुई घोषणा
JEE (Advanced) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कुल 1,79,694 उम्मीदवारों ने दोनों पेपर दिए, जिनमें से 56,880 उम्मीदवार IIT में दाखिले के लिए क्वालिफाई हुए। IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक लाकर AIR 1 हासिल किया, जबकि IIT दिल्ली जोन की ही आरोही देशपांडे CRL 77 के साथ टॉप रैंक वाली महिला उम्मीदवार बनीं। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में से 10,107 महिलाएं हैं।
01 Jun 2026 09:23 AM (IST)
01 Jun 2026 09:23 AM (IST)ईरान ने कुवैत पर किया बड़ा हमला
सोमवार तड़के सुबह, ईरान ने कुवैत पर एक बड़ा हमला किया, जिसमें उसने मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार कर दी। अब पूरे देश में सायरन बज रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई है।
01 Jun 2026 09:18 AM (IST)
01 Jun 2026 09:18 AM (IST)ओडिशा: कटक के मछली बाजार में लगी आग
ओडिशा के कटक में आज सुबह कटक के लिंक रोड डेली मार्केट के मछली बाजार वाले हिस्से में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
#WATCH | Cuttack, Odisha | Fire broke out early this morning at the fish market section of Cuttack's Link Road Daily Market.
Fire tenders are on the spot and efforts to bring the fire under control are underway. pic.twitter.com/4Quj7XEjQm
— ANI (@ANI) June 1, 2026
01 Jun 2026 08:35 AM (IST)
01 Jun 2026 08:35 AM (IST)मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक आपस में टकराए, 2 लोगों की मौत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक कंटेनर के पलट जाने और फिर दूसरे ट्रक से टकराने के कारण ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहां से गुज़र रही एक कार में सवार 80 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Khopoli, Maharashtra: A major accident on the Mumbai–Pune Expressway killed two truck occupants after a container overturned and was hit by another truck. An 80-year-old woman in a passing car was seriously injured. Traffic was disrupted for hours, and police are investigating… pic.twitter.com/nrm7Yb7Ck2
— IANS (@ians_india) June 1, 2026
01 Jun 2026 08:17 AM (IST)
01 Jun 2026 08:17 AM (IST)हिमालच प्रदेश नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत
हिमाचल प्रदेश में BJP कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बीजेपी पार्टी ने चार में से तीन नगर निगमों के चुनाव जीत लिए हैं। BJP ने धर्मशाला, मंडी और सोलन में चुनाव जीते, जबकि कांग्रेस ने पालमपुर निगम जीता। हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए मतदान 17 मई को हुआ था।
#WATCH | Himachal Pradesh | BJP workers celebrate as the party wins the municipal corporation elections in three of the four civic bodies
BJP won the polls in Dharamshala, Mandi and Solan, while Congress won Palampur corporation. The voting for the civic body elections in… pic.twitter.com/SKWaX7ay9s
— ANI (@ANI) June 1, 2026
01 Jun 2026 07:24 AM (IST)
01 Jun 2026 07:24 AM (IST)1 और 2 जून को संसदीय समिति NEET, NTA और CBSE परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों की करेगी समीक्षा
एक संसदीय समिति 1 और 2 जून को नई दिल्ली में होने वाली बैठकों में NEET, NTA और CBSE परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेगी। इन बैठकों में परीक्षा सुधारों, CBT बनाम पेन-एंड-पेपर प्रारूप, OSM से जुड़ी चिंताओं और त्रि-भाषा सूत्र पर चर्चा की जाएगी, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, NTA के प्रतिनिधि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारक शामिल होंगे।
01 Jun 2026 06:41 AM (IST)
01 Jun 2026 06:41 AM (IST)नहीं रहीं मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर
भारत की मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे देश में और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुमन कल्याण ने 'आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', 'ना-ना करते प्यार' जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी।
01 Jun 2026 06:36 AM (IST)
01 Jun 2026 06:36 AM (IST)देश भर में कमर्शियल सिलेंडरों के बढ़े दाम
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3255.50 रुपये हो गई है। 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडरों की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, और दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपये होगी। नई कीमतें 1 जून से लागू होंगी। घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
#BREAKING: Prices of 19 kg commercial LPG cylinders have been raised by ₹42 in Delhi, taking the cost to ₹3,113.50, and by ₹53.50 in Kolkata, pushing the price to ₹3,255.50. The price of 5 kg Free Trade LPG (FTL) cylinders has also been increased by ₹11, now costing ₹821.50… pic.twitter.com/ZNHePCTpz2
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
01 Jun 2026 06:33 AM (IST)
01 Jun 2026 06:33 AM (IST)बंगाल में आज कैबिनेट का विस्तार
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी की सरकार बनने के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्ता होगा। आज सुबह 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण के दौरान 35 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।
Aaj ki taaja khabar 01 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी कैबिनेट ने चला मास्टरस्ट्रोक! एक साथ कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, अहमदाबाद और अमरावती के लिए बड़े ऐलान
Jun 10, 2026 | 02:42 PMजनधन खाते से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक… मोदी सरकार के 12 साल के वो 12 फैसले जिसने बदला भारत का भविष्य- PHOTOS
Jun 10, 2026 | 02:41 PMMumbai Coastal Road North: 715 करोड़ का फंड मंजूर; 70 हजार नए पेड़ लगाने की योजना; काम में तेजी
Jun 10, 2026 | 02:31 PMगड़चिरोली: 5 महीने से कमीशन नहीं मिलने पर फूटा राशन दुकानदारों का गुस्सा, अहेरी तहसील में सौंपा ज्ञापन
Jun 10, 2026 | 02:31 PMनागपुर फायर ब्रिगेड में भर्ती का रास्ता साफ; ‘अग्निशामक विमोचक’ के 500 पदों पर होगी 100% सीधी भर्ती
Jun 10, 2026 | 02:30 PMमीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज: रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का बड़ा धरना, उपवास पर बैठे दिग्गज नेता
Jun 10, 2026 | 02:28 PMनेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल
Jun 10, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














