-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ka Mausam Weather Update May 19 Rain Storm Alert Heatwave Forecast
आज का मौसम 19 मई: आसमान से बरसेगी आफत या राहत? 15 राज्यों में तूफानी तांडव! 70 की रफ्तार से चलेगी हवा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Today Weather Update: भीषण लू के बीच आज मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 70 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं और 26 मई को मानसून की दस्तक राहत के संकेत दे रही हैं।

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
आज का मौसम 19 मई 2026: देश के मौसम में इस समय दो विरोधाभासी तस्वीरें एक साथ नजर आ रही हैं। एक ओर जहां उत्तर और मध्य भारत के लोग सूरज की तपिश और भीषण लू से बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर प्रकृति ने राहत की फुहारें भेजने की तैयारी कर ली है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 12 घंटों के भीतर देश के 15 राज्यों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है, जिसमें धूल भरी आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी दी गई है।
गर्मी के भीषण टॉर्चर के बीच 15 राज्यों के लिए चेतावनी
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में इस समय आसमान से आग बरस रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान उम्मीद की किरण लेकर आया है। अगले 12 घंटों में देश के 15 राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, जून आधा बीतने के बाद भी बुआई शून्य फीसदी; कृषि विभाग अलर्ट
Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में मचेगी तबाही, 70 की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
पुणे में मानसून की बेरुखी ने तोड़ा 68 साल का रिकॉर्ड; जून का पहला पखवाड़ा सूखा, बांधों का जलस्तर तेजी से घटा
Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार! पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत 21 राज्यों में बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी
विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात हवाओं की गति है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इतनी तेज हवाएं कमजोर ढांचों और पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
मानसून की एंट्री कब?
राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में फिलहाल गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 19 और 20 मई को यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस की सीमा को पार सकता है। इसी तरह राजस्थान में गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी है, जहां जयपुर सहित 19 जिलों में तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की आशंका है।
मध्य प्रदेश के भी 31 जिलों में लू का कहर जारी है। लेकिन इस झुलसाती गर्मी के बीच एक सुखद खबर यह है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी तय रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मई के आसपास मानसून केरल के तट से टकरा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो जून की शुरुआत तक देश के एक बड़े हिस्से को इस तपती गर्मी से स्थायी राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
मौसम का यह बदलाव केवल मैदानी इलाकों तक सीमित नहीं है। पहाड़ी राज्यों जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हलचल तेज हो गई है। ऊपरी इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। हिमाचल के मनाली में तो पारा न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो मैदानी इलाकों की गर्मी के मुकाबले बिल्कुल उलट है।
आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के भी एक दर्जन से अधिक जिलों, जिनमें मेरठ, आगरा, कानपुर और वाराणसी शामिल हैं, वहां हल्की बारिश और 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। यह बदलाव भले ही तात्कालिक हो, लेकिन इससे बढ़ते हुए पारे पर कुछ समय के लिए लगाम जरूर लगेगी।
केरल में ऑरेंज अलर्ट, बिहार झारखंड में तूफानी बारिश
बिहार और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के पटना, गया और चंपारण जैसे इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं, दक्षिण भारत के केरल में मानसून की आहट के साथ ही ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
कन्नूर और कासरगोड जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। तमिलनाडु के भी कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रह सकता है।
Aaj ka mausam weather update may 19 rain storm alert heatwave forecast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: अयोध्या राम मंदिर दान पात्र में महाघोटाला, कोई हिंदू माफ नहीं करेगा
Jun 18, 2026 | 01:52 PMनवजात शिशुओं और माताओं को मिलेगा लाभ, बेबी केयर किट योजना के लिए 49 करोड़ की मंजूरी
Jun 18, 2026 | 01:51 PMराजधानी से 3 साल में 1968 बच्चियां लापता, उमंग सिघार का सरकार पर हमला- बेटी बचाओ सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित
Jun 18, 2026 | 01:42 PMबिना लाइसेंस चलाइए नया Electric Scooter, 80Km रेंज, स्टाइलिश लुक और शानदार कीमत
Jun 18, 2026 | 01:41 PMIND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
Jun 18, 2026 | 01:39 PMभंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव आज, 457 मतदाता तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत
Jun 18, 2026 | 01:37 PM‘कांग्रेस मुक्त’ भूल जाइए, अब देश में शुरू हुआ ‘विपक्ष मुक्त भारत’ अभियान! क्षेत्रीय दलों में मची महा-बगावत
Jun 18, 2026 | 01:36 PMवीडियो गैलरी

क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM
अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM














