आज का मौसम 6 जनवरी 2026: बर्फबारी और कड़ाके की ठंड का टॉर्चर, उत्तर भारत में कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट
IMD Weather Alert: उत्तर भारत में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर और 'शीत दिवस' की चेतावनी जारी की है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Weather Update in Hindi: देशभर में 6 जनवरी को कड़ाके की ठंड और विजिबिलिटी कम करने वाले घने कोहरे का गहरा असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम से लेकर उत्तर-पूर्वी भारत तक भीषण शीतलहर और कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।
हिमालयी राज्यों में हो रही निरंतर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों की मुसीबत बढ़ा दी है। कश्मीर की वादियों में ठंड का प्रकोप चरम पर है, जहां गुलमर्ग के स्की रिज़ॉर्ट में न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, वहीं श्रीनगर में यह माइनस 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों से आने वाली इन बर्फीली हवाओं के कारण ही मैदानी राज्यों में तापमान तेजी से नीचे जा रहा है।
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ ठिठुरन भरी सर्दी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री के बीच रह सकता है,। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहाँ पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। राजधानी लखनऊ में धूप निकलने के बावजूद ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली है और आने वाले दिनों में कोहरे का असर बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Kal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
School Closed: भारी बारिश के चलते कई जिलों में 12वीं तक सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश
Monsoon Update: 23 राज्यों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार! 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Maharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
राजस्थान, बिहार और मध्य भारत में कोहरा व शीतलहर
राजस्थान के अधिकतर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और आगामी दिनों में यहाँ न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। बिहार में घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम रखी है, जिससे सड़क, रेल और हवाई सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और अररिया जैसे जिलों में कोहरा लंबे समय तक टिक सकता है। इसके अलावा, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी ‘शीत दिवस’ की स्थिति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद पता चला पति गंजा है, रोते-रोते पत्नी पहुंच गई थाने, 5 के खिलाफ दर्ज कराई FIR
दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
जहाँ उत्तर और मध्य भारत ठंड से ठिठुर रहे हैं, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे पहले 8 जनवरी को तमिलनाडु के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू हो सकती है।
