Monsoon Update: 23 राज्यों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार! 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Monsoon Weather Update: देश भर में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है।
- Written By: प्रिया जैस
बारिश का अलर्ट (सौजन्य-IANS)
IMD Monsoon Update: देश में यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 23 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। 9 जुलाई के लिए कुछ जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश (115.6–204.4 मिमी) होने के आसार है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाला पश्चिम बंगाल, नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश (64.5–115.5 मिमी) होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
विरार और दहानू के लोगों के लिए वेस्टर्न रेलवे ने किया ये खास इंतजाम, लोकल ट्रेन से कैसे जाएंगे वसई के आगे?
लोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
पुणे में भारी तबाही! खड़कवासला बांध से मुथा नदी में छोड़ा गया 28 हजार क्यूसेक पानी, प्रसिद्ध भीडे पुल डूबा
मुंबई को 15 जुलाई तर राहत नहीं
वहीं, मुंबई को फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मुंबई और उपनगरों में 15 जुलाई तक राहत के आसार नहीं है। यहां हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश लगातार जारी रहने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र मौसम को बिगाड़ने का काम करेगा। इसके कुछ समय तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ जाने की बहुत संभावना है।
यूपी के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी
यूपी के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, कन्नौज, कानपुर देहात, बांदा, बाराबंकी, एटा, इटावा, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, शामली, सीतापुर, सुल्तानपुर और उन्नाव में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में आने वाले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – Maharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
पूर्वी भारत में उफान पर नदियां
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 9 जुलाई को बहुत भयंकर बारिश होने का अनुमान संभावना है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण ब्रम्हपुत्र और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं।
दिल्ली NCR में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह या दोपहर के समय आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (30–40 किमी/घंटा, झोंके 50 किमी/घंटा तक) की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32°C से 34°C (सामान्य से कम) के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C (सामान्य से काफी कम) के बीच रहेगा।
