Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच आई एक अच्छी खबर, जानें महापौर किशोरी पेडनेकर ने क्या कहा..

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Jan 12, 2022 | 01:06 PM

Kishori Pednekar (File Photo -ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई (Mumbai) की महापौर किशोरी पेडनेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) ने बुधवार को कहा कि शहर में कोविड-19 (Mumbai Covid Updates) और कोरोना वायरस (Corona Virus) के तेजी से फैल रहे स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ (Omicron) के मामले अब कम हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण कराने की भी अपील की।

महापौर कार्यालय की ओर से जारी किए वीडियो में पेडनेकर ने कहा कि फरवरी 2021 से अभी तक जितने भी लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें 94 प्रतिशत लोगों ने टीके नहीं लगवाए थे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 11,647 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,001 कम थे। शहर में अभी तक संक्रमण के कुल 9,39,867 मामले सामने आ चुके हैं। पेडनेकर ने कहा कि कोविड-19 और ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामले अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन इस समय यह भी जरूरी है कि सभी लोग कोविड-19 रोधी टीके लगवाएं।

पेडनेकर ने कहा, ‘‘ सभी लोगों को टीके लगवाने चाहिए। कृपया टीका लगवाएं।” उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद भी लोग संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन उनमें लक्षण कम होंगे। मुंबई में इस साल सात जनवरी को सर्वाधिक 20,971 दैनिक मामले सामने आए थे और उसके बाद से मामलों में गिरावट ही देखी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई महापौर रितु तावड़े से चीनी महावाणिज्य दूत किन जेई की मुलाकात, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज समेत देश के 50 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

बीएमसी में फिर आमने-सामने ठाकरे बंधु? नगरसेवक बंटवारे पर यूबीटी-मनसे में तकरार

युद्ध के बीच सही सलामत लौटा बेटा, परिजनों के छलके आंसू, चंद्रपुर में अब सालवे परिवार के लौटने का इंतजार

मुंबई में पिछले शनिवार को 20,318, रविवार को 19,474 और सोमवार को 13,648 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले, कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान चार अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 11,163 मामले सामने आए थे। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मंगलवार को कहा था कि पिछले कुछ दिनों में कोविड​​-19 के दैनिक मामलों और संक्रमण दर में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने लोगों से से अपील की थी कि वे घबराएं नहीं, इसके बजाय मास्क पहनने जैसे कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करें। 

A good news came amid the increasing havoc of corona in mumbai know what kishori pednekar said

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2022 | 01:06 PM

Topics:  

  • BMC
  • Kishori Pednekar
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.