Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंध्र प्रदेश में बस में लगी आग, सांसत में फंसी 39 यात्रियों की जान, हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी गाड़ी

Fire In Bus : हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। आग का पता चलते ही यात्री कूद-फांदकर भाग निकले। सभी 39 यात्रियों को सुरक्षित होने की बात कही जा रही है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 07, 2026 | 03:33 PM

बस में लगी आग। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Fire In Bus News : आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में शुक्रवार को एक बहुत बड़ा हादसा टल गया। हैदराबाद से विजयवाड़ा की ओर जा रही निजी यात्री बस में अचानक आग लग गई। मगर, ड्राइवर की सतर्कता और तत्परता  से बस में सवार सभी 39 यात्रियों की जान बच गई। यह हादसा कंचिकचेरला पुलिस थाना क्षेत्र के नंदीगामा इलाके में कीसारा टोल प्लाजा के पास घटा। टोल प्लाजा को पार करने के तुरंत बाद बस के इंजन के पिछले हिस्से से धुआं निकलना शुरू हुआ।

अनुभवी ड्राइवर ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया। चालक की समझदारी से सभी 39 यात्रियों, ड्राइवर और सफाई कर्मचारी को अपने सामान के साथ सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके कुछ ही मिनटों बाद बस में भीषण आग भड़क उठी और पूरा वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। इससे इलाके में भी हड़कंप मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। गांव वालों ने फायर ब्रिगेड टीम की काफी मदद की।

हाल की अन्य घटनाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है। देश में चलती बसों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जनवरी 2025 में महाराष्ट्र के सांगली जिले में मुंबई से गोवा जा रही एक लग्जरी बस में आग लग गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। दिसंबर 2024 में राजस्थान के सीकर जिले में स्लीपर बस में अचानक आग भड़क उठी थी। इस हादसे में 10 यात्रियों की जान गई थी। नवंबर 2024 में कर्नाटक के तुमकुरु में बेंगलुरु से मैंगलोर जा रही एक निजी बस में आग लगने से 8 यात्रियों की मौत हो गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती में अवैध कच्ची शराब अड्डों पर छापे, 3.70 लाख का माल नष्ट ; दो आरोपी गिरफ्तार

अपराधियों में मचा हड़कंप, अकोला पुलिस ने चलाया ऑपरेशन ऑल आउट ; 2 घातक हथियार जब्त, 68 शराबियों पर कार्रवाई

क्यों चर्चा में हैं DSP कल्पना वर्मा… छत्तीसगढ़ सरकार ने इनके खिलाफ क्या कर दिया? जानें पूरा मामला

वर्धा में दिल दहला देने वाला फैसला: पिता बना हत्यारा, बेटे की हत्या पर उम्रकैद

यह भी पढ़ें : द बर्निंग बस: भारत की बसें क्यों बन रही हैं ‘मौत की सवारी’, 14 दिनों में पांच बड़े हादसे, 72 मौतें

विशेषज्ञों की राय

यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर मामलों में खराब रखरखाव, इंजन की खराबी, इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट और ओवरहीटिंग के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। कई बार पुराने वाहनों में समय पर सर्विसिंग न होने से भी आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। परिवहन अधिकारियों को चाहिए कि वे सभी यात्री बसों में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य करें और नियमित सुरक्षा जांच सुनिश्चित करें। साथ ही ड्राइवरों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

A bus caught fire in andhra pradesh leaving 39 passengers in danger the bus was traveling from hyderabad to vijayawada

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Bus On Fire
  • Crime News
  • Fire in Bus
  • Telangana Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.