- Hindi News »
- India »
- 5 Naxalites Killed Huge Cache Of Arms And Ammunition Seized In Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किए जब्त
Naxal Operation In Chhattisgarh : सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन कगार के तहत 5 नक्सलियों को ढेर किया है। सुरक्षाबलों के अनुसार नक्सलियों की पहचान के लिए जांच शुरू की गई है। भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है।
- Written By: रंजन कुमार

जंगल में मौजूद सुरक्षाबल और नक्सली।
Naxal Encounter In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे भीषण प्रहार शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 31 मार्च की डेडलाइन से पहले सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन कगार और ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट 2.0 के जरिए माओवादियों के अभेद्य किलों को भेदना शुरू कर दिया है।
गुरुवार को कर्रेगुट्टा के जंगलों में हुई एक बड़ी मुठभेड़ में संयुक्त सुरक्षाबलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। खुफिया जानकारी मिली थी कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों का एक बड़ा जत्था छिपा हुआ है।
नक्सलियों ने शुरू की थी अंधाधुंध फायरिंग
इसके बाद CRPF, कोबरा कमांडो, DRG और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने सटीक कार्रवाई करते हुए पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सुरक्षाबलों के निशाने पर 300 नक्सली… छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सर्च ऑपरेशन शुरू
गड़चिरोली पुलिस का बड़ा एक्शन: 800 जवानों ने 24 घंटे में ढहाए 44 नक्सल स्मारक; एटापल्ली से भामरागड़ तक हड़कंप!
कब्र पर कलह…छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को कब्र में दफनाने पर लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट ने क्या किया?
पहले मारा शानदार स्मैश…फिर अगले ही पल निकल गई जान, बैटमिंटन कोर्ट से आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO
2000 जवानों का चक्रव्यूह
इस सफलता के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट 2.0 लॉन्च कर दिया है। यह हाल के वर्षों का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन माना जा रहा है। इसमें 2000 से अधिक जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों का मुख्य लक्ष्य उन 300 नक्सलियों को घेरना है, जो कर्रेगुट्टा की दुर्गम पहाड़ियों में छिपे हैं।
ऑपरेशन के मुख्य बिंदु:
टारगेट : 4 शीर्ष नक्सली कमांडर और उनका दस्ता।
रणनीति : ‘सरेंडर करो या खत्म हो जाओ’ की सख्त चेतावनी।
घेराबंदी : पूरे इलाके को सैनिटाइज कर बाहरी संपर्क काट दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 14 नक्सलियों के आत्मसमर्पण ने खोली पोल, टाकेझरी बेवारटोला डैम इलाके में मिली मौत की खान, सरेंडर ने खोले कई राज
शाह की समीक्षा के बाद आर-पार की जंग
हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर का दौरा कर नक्सल विरोधी अभियानों की गहन समीक्षा की थी। इस बैठक के बाद ही रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए ब्लैक फॉरेस्ट 2.0 जैसे आक्रामक अभियान को हरी झंडी दी गई। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है। अगले कुछ महीनों में बस्तर और सीमावर्ती इलाकों से लाल आतंक का नामोनिशान मिटाना। अमित शाह ने इसी हफ्ते दिल्ली में पुलिस स्थापना दिवस समारोह में भी पूरे देश को नक्सल मुक्त करने की बात दोहराई थी।
5 naxalites killed huge cache of arms and ammunition seized in chhattisgarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में बड़ा हादसा: जर्जर दीवार गिरने से 2 साल के मासूम की मौत, सातपुर कॉलोनी में पसरा मातम
Feb 19, 2026 | 05:53 PMछत्तीसगढ़ में 5 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों ने हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद किए जब्त
Feb 19, 2026 | 05:38 PMभारतीय ट्रेन के खाने से प्रभावित हुआ विदेशी यात्री, खाना खाते हुए दिया रिएक्शन वायरल
Feb 19, 2026 | 05:38 PMAI समिट में शामिल होने आए बिल गेट्स…ऐन मौके पर काट गए कन्नी, अचानक क्यों ले लिया इतना बड़ा फैसला
Feb 19, 2026 | 05:31 PMमनमोहक झांकियां और गूंजते ढोल, शिव जन्मोत्सव का अभूतपूर्व उत्साह, सुहास कांदे की उपस्थिति में भव्य शोभायात्रा
Feb 19, 2026 | 05:29 PMगरीब से अमीर तक सबके लिए AI, भारत ने पेश किए New Delhi Frontier AI Commitments, बदलेगा टेक्नोलॉजी का भविष्य
Feb 19, 2026 | 05:27 PMट्रंप के शांति प्लान को हमास की चुनौती! गाजा के 5 जिलों में ‘कमांडर’ बने गवर्नर, फिर शुरू हुआ टैक्स का खेल
Feb 19, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM













