- Hindi News »
- India »
- 40 Air Force Planes Including Rafale Performed In The Republic Day Parade
Republic Day Parade: एयरफोर्स के 40 विमानों ने हवा में जमाया रंग, राफेल ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो
राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ने वाले राफेल विमानों ने अपने प्रदर्शन से कर्तव्य पथ के दोनों ओर जमे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा सुखोई समेत अन्य विमानों ने भी रंग जमाया...
- Written By: आकाश मसने

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन करते वायु सेना के विमान (सोर्स: एक्स@narendramodi)
नई दिल्ली: 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्याक्रम में भारत की सैन्य शक्ति, कला एवं संस्कृति, विविधिता और सरकारी योजनाओं की सफलता की झलक देखने को मिली। इस दौरान अलग-अलग राज्यों की झांकियों को प्रदर्शन किया गया। साथ ही थल सेना, वायुसेना के जांबाजों ने भी करबत दिखाएं। वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने हवा में कलाबाजी दिखाई जिसे देख सब अवाक रह गए साथ ही गौरवान्वित भी महसूस किया।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ने वाले राफेल विमानों ने अपने प्रदर्शन से कर्तव्य पथ के दोनों ओर जमे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने जब हवाई कलाबाजी करते हुए इंडिया गेट के ठीक ऊपर त्रिशूल के आकार में अलग होने से पहले 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कर्तव्य पथ पर गर्जना की, तो वहां मौजूद भीड़ अवाक रह गई।
At the 76th Republic Day Parade, the Indian Air Force showcased its might with the Jaguar in the Amrit Formation, the Rafale in the Vajraang Formation, another Rafale in the Vijay Formation, and the SU-30 in the Trishul Formation—a spectacular display of speed, precision, and… pic.twitter.com/53JtMEH9Wm — Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोगों को इन हवाई योद्धाओं के साहस की सराहना करते देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बदली प्रोफाइल फोटो, ‘एक्स’ पर तिरंगे के साथ दिखा खास लोगो
पुणे एयरपोर्ट फिर से हुआ शुरू, रनवे पर वायुसेना के फाइटर जेट में आई थी खराबी, 73 उड़ानें रद्द
एयरफोर्स के फाइटर जेट की लैंडिंग और बंद करना पड़ा एयरपोर्ट….आधी रात को पुणे में क्या हुआ? सभी उड़ानें रद्द
इंडियन एयर फोर्स से रिटायर होने पर अधिकारी को उनके बेटे ने किया सैल्यूट, भावुक वीडियो वायरल
तीन लड़ाकू जेट ने बनाई त्रिशूल की आकृति
जैसे ही तीन लड़ाकू जेट इंडिया गेट को पार करते दिखाई दिए, एक सीधे ऊपर की ओर बढ़ गया और दो अन्य विमान दोनों तरफ से दूर हो गए। यह दृश्य त्रिशूल की आकृति बना रहा था। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, त्रिशूल भगवान शिव का शस्त्र है। इसे देख लोगों ने गौरवान्वित महसूस किया।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राफेल के अलावा इन विमानों ने भी दिखाई कलाबाजी
परेड के अंतिम चरण में राफेल विमान ने सलामी मंच से महज 300 मीटर की ऊंचाई पर ‘विक्ट्री रोल’ का प्रदर्शन किया और फिर लंबवत अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरी। फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेने वाले 40 विमानों ने जांबाजी भरे कारनामों से दर्शकों का मन मोह लिया। इन विमानों में राफेल के अलावा सुखोई, जगुआर, डॉनियर, अपाचे हेलीकॉप्टर, सी-17, सी-295 आदि शामिल थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
40 air force planes including rafale performed in the republic day parade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
May 19, 2026 | 07:26 AMTrump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
May 19, 2026 | 07:22 AMऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
May 19, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
May 19, 2026 | 07:14 AMअवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
May 19, 2026 | 07:13 AMनवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
May 19, 2026 | 07:10 AMपानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
May 19, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














