-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- 200 Mps Of India Alliance Demanded To Call Parliament Session
दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में ‘INDIA’ के 200 सांसदों ने पीएम मोदी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- बुलाएं संसद नहीं तो…
- Written By: Saurabh Pal
इंडिया गठबंधन के 200 सांसद आज दिल्ली स्थित कॉन्सीट्यूशन क्लब में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इन सांसदों का समूह का संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है।

दीपेंद्र हुड्डा, मनोज झा (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः इंडिया गठबंधन एक बार फिर से सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है। कॉन्सीट्यूशन क्लब में मंगलवार यानी आज अलग-अलग पार्टियों के 200 विपक्षी सांसद एकत्रित होंगे। इससे पहले इन्हीं सांसदों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र पर सिग्नेचर किया है। इस पत्र के माध्यम से विशेष संसद सत्र बुलाए जाने की मांग की गई है। कॉन्सीट्यूशन क्लब में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा करेंगे। सूत्रों के अनुसार दोपहर 12:30 बजे मीडिया ब्रीफिंग भी होगी।
इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में सीमा पार सैन्य कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया था। अपने पत्र में झा ने कहा कि भारत के लोगों को लगता है कि उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है। वे सरकार के फैसलों और उनके व्यापक प्रभाव पर स्पष्टता के हकदार हैं।
‘नहीं बुलाया संसद का सत्र तो जगेगा अविश्वास’
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
PM Modi ने सुनाया 30 साल पुराना किस्सा, कहा- न्यूजीलैंड से मिला मफलर आज भी संभालकर रखा
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
राजद नेता झा ने कहा कि मैं आपसे भारत-पाकिस्तान संघर्ष और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि नागरिक “पारदर्शिता, जवाबदेही और जवाबदेही” की मांग करते हैं। इसके अलावा पत्र के माध्यम से झा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर भी चिंता व्यक्त की। मनोज झा ने पत्र के माध्यम से कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन शुरू होने के बाद से कम से कम 12 बार भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने का श्रेय लिया है। उन्होंने अंत में कहा कि यदि आप संसद का विशेष सत्र बुलाने से मना किया तो अविश्वास जगेगा। इसके साथ ही यह भी माना जाएगा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर पर स्पष्टीकरण देने से बच रही है, जो देश के लिए हानिकारक है।
सेना के शौर्य का श्रेय स्वयं ले रहे पीएम मोदी: खड़गे
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में संसद के विशेष सत्र की मांग की, जिसमें आरोप लगाया गया कि सरकार ने देश को गुमराह किया है। खड़गे ने कहा कि सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बार-बार दावों के बावजूद भी प्रधानमंत्री स्पष्टीकरण नहीं दे रहे हैं। इसके उलट चुनाव के लिए तूफानी प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नही खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सशस्त्र बलों की वीरता का व्यक्तिगत श्रेय लेने का भी आरोप लगाया।
खड़गे पूछा पीएम मोदी से तीखा सवाल
सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा कि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त करने की क्या शर्तें थीं। उन्होंने कहा “क्या भारत और पाकिस्तान अब फिर से एक हो गए हैं? युद्ध विराम समझौते की शर्तें क्या हैं? 140 करोड़ देशभक्त भारतीयों को यह जानने का हक है।”
200 mps of india alliance demanded to call parliament session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMShare Market Outlook: शेयर बाजार में लौटेगी तेजी या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार?
Jul 12, 2026 | 10:46 AMफ्री सर्विस खत्म होते ही ‘Connected Car’ से ग्राहकों ने बनाया किनारा, ऑटो कंपनियों का बड़ा प्लान फेल?
Jul 12, 2026 | 10:45 AM‘ये हैं मेरे चौधरी साहब’… LIVE कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने सगाई का किया ऐलान, जानें कौन है मिस्ट्री मैन
Jul 12, 2026 | 10:45 AMHealthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
Jul 12, 2026 | 10:43 AMFIFA World Cup: सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया; एक्स्ट्रा टाइम में पलटा मैच
Jul 12, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














