- Hindi News »
- India »
- 10 Kg Gold And 38 Lakh Stolen From Andhra Pradesh Sbi Bank
बैंक से चोरी हुआ 10 किलो सोना और लाखों रुपये, खिड़की से घुसे चोरों ने किया तांडव
SBI Robbery News: आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले के थुमकुंटा गांव में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने 10 किलोग्राम सोना और 38 लाख रुपये नकद चुरा ली।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
SBI Bank Robbery: आंध्र प्रदेश में शनिवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने बैंक में सेंध लगाकर 10 किलोग्राम सोना और 38 लाख रुपये नकद चुरा लिए। खास बात यह है कि चोरी के वक्त बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था, और इस शाखा में पिछले चार वर्षों से कोई चौकीदार नहीं रखा गया था।
इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी पुलिस को सोमवार को मिली, जिसके बाद जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। हिंदूपुर उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) के वी महेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोर लगभग दो घंटे तक बैंक परिसर में रहे। चोरों ने सबसे पहले बैंक की सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को निशाना बनाया और फुटेज डिलीट कर दिए।
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज!
हालांकि पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज हासिल हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति बैंक में घुसते हुए देखा गया है। इसके बाद संभवतः बाकी चोर अंदर आए। पुलिस को शक है कि चोरी सुनियोजित और गहरी तैयारी के साथ की गई है। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर पाई गई है। अधिकारी महेश के अनुसार, बैंक में एक बड़ी खिड़की है, जिसमें केवल दो-तीन पतली ग्रिल लगी हुई हैं जिन्हें हाथों से भी मोड़ा जा सकता है। चोरों ने इसी खिड़की का इस्तेमाल कर भीतर घुसने की संभावना जताई जा रही है। इस शाखा की सुरक्षा को लेकर बैंक प्रबंधन की लापरवाही भी उजागर हुई है, क्योंकि चार साल से यहां कोई भी नाइट गार्ड तैनात नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
आज की ताजा खबर 22 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ
आज की ताजा खबर 21 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
दो घंटे तक खंगालते रहे बैंक
चोरी की इस वारदात ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से चोरों ने सीसीटीवी सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया और बिना किसी रोकटोक के दो घंटे तक बैंक के अंदर रहे, वह यह दर्शाता है कि बैंक की साइबर और फिजिकल सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह विफल रहा।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में कांग्रेस में घमासान, प्रतिनिधिमंडल बालों को मौका नहीं
फॉरेंसिक जांच शुरू
आंध्र प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटनास्थल से मिले साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, स्टेट बैंक के कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और बैंक ग्राहकों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोग यह जानना चाहते हैं कि बैंक जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह पर अगर इस तरह की लापरवाही संभव है, तो उनका पैसा और आभूषण कितने सुरक्षित हैं?
10 kg gold and 38 lakh stolen from andhra pradesh sbi bank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














