Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिमला की संजौली मस्जिद की तीन मंजिलें गिराई जाएंगी, आयुक्त ने दिया आदेश

शिमला नगर निगम आयुक्त ने शनिवार को संजौली मस्जिद के अनधिकृत ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का आदेश दे दिया। साथ ही वक्फ बोर्ड को इस आदेश लागू को करने के लिए दो महीने का समय दिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 05, 2024 | 07:48 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के संजौली में मस्जिद विवाद ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया है। हिंदू संगठनों के द्वारा क्षेत्र में किए गए हंगामे के बाद, मस्जिद कमेटी ने एक बड़ा निर्णय लिया था। कुछ दिन पहले मस्जिद के इमाम ने कहा है कि हम खुद इस मस्जिद के अवैध निर्माण को ढहा देंगे, ताकि भाईचारा कायम रहे। लेकिन अब इस मामले में कोर्ट ने संजौली मस्जिद की तीन मंजिलों को गिराने का आदेश दे दिया है।

शनिवार को शिमला नगर निगम आयुक्त ने संजौली मस्जिद के अनधिकृत ऊपरी तीन मंजिलों को गिराने का आदेश दे दिया। साथ ही वक्फ बोर्ड को इस आदेश लागू को करने के लिए दो महीने का समय दिया है। इसके पहले मुस्लिम कल्याण समिति ने एक ज्ञापन देकर संजौली मस्जिद की अनधिकृत मंजिलों को खुद गिराने की पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें:– PM मोदी विपक्ष पर जोरदार प्रहार, बोले- कांग्रेस को शहरी नक्सलियों का गैंग चला रहा

सम्बंधित ख़बरें

शिमला-मनाली घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लाया है अब तक का सबसे सस्ता टूर पैकेज

शिमला-मनाली नहीं इस बार नए साल पर करें कुछ नया, घूमें आएं देश की सबसे खूबसूरत जगहें

शिमला के पास छुपा है विंटर पैराडाइज, बर्फीली वादियों में बनेगी यादगार ट्रिप

जुमे की नमाज पर शिमला का सियासी पारा चढ़ा, संजौली मस्जिद पर हिंदू संगठनों का क्यों तल्ख तेवर?

वक्फ बोर्ड के खर्च पर होगा काम

आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, संजौली मस्जिद की अनधिकृत मंजिलों को गिराने का काम में आने वाला खर्च वक्फ बोर्ड उठाएगा। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता बीएस ठाकुर ने बताया कि आयुक्त कार्यालय बाकी दो मंजिलों (ग्राउंड फ्लोर और फस्ट फ्लोर) के संबंध में अगली सुनवाई 21 दिसंबर को करेगा। हिंदू संगठन, मस्जिद में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अवैध मंजिलों को गिराने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– आरक्षण की लिमिट में होगा बदलाव, कोल्हापुर में राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान

क्या है मामला?

बता दें कि हिमाचल प्रदेश की संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ पिछले दिनों हिंदू संगठनों द्वारा शिमला में प्रदर्शन किया था। जिसके चलते तनावपूर्ण माहौल हो गया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर मस्जिद के उस हिस्से को सील करने की मांग उठाई है, जिसे अवैध बताया जा रहा है। इसके अलावा मस्जिद के इमाम ने ये भी कहा है कि अगर इस हिस्से को अवैध पाया जाता है, तो नगर निगम शिमला इसे गिरा सकता है। वे नगर निगम शिमला के हर फैसले का सम्मान करेंगे, ताकि शांति बनी रहे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shimla commissioner orders demolition of three unauthorised floors sanjauli mosque

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 07:48 PM

Topics:  

  • Shimla

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.