- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Himachal Muslim Organization Files Appeal Against Order To Demolish Three Floors Of Mosque
संजौली मस्जिद विवाद में आया नया मोड़, ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ अपील दायर
इस मामले में निगम आयुक्त की कोर्ट ने 5 अक्टूबर को मस्जिद की अनधिकृत मंजिलों को गिराने की अनुमति दी थी और तोड़फोड़ का काम पूरा करने के लिए दो महीने का समय दिया था।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
शिमला : शिमला में विवादित संजौली मस्जिद के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया है। एक मुस्लिम संगठन ने अब कोर्ट में अपील दायर कर निगम आयुक्त की अदालत द्वारा मस्जिद की तीन अनधिकृत मंजिलों को गिराने के 5 अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी है। बता दें कि इससे पहले 12 सितंबर को संजौली मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष लतीफ मोहम्मद और मुस्लिम समुदाय के अन्य सदस्यों ने मस्जिद की तीन अनधिकृत मंजिलों को ध्वस्त करने की पेशकश की थी। इसके लिए उन्होंने नगर निगम आयुक्त (एमसी) से अनुमति भी मांगी थी।
इस मामले में निगम आयुक्त की कोर्ट ने 5 अक्टूबर को अनधिकृत मंजिलों को गिराने की अनुमति दी थी और तोड़फोड़ पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया था। मस्जिद समिति ने आदेशों का पालन करना भी शुरू कर दिया था जिसके बाद छत को हटाने के साथ ही तोड़फोड़ का काम शुरू हो गया था।
ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन ने दी चुनौती
लेकिन, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। 11 अक्टूबर को निगम कोर्ट द्वारा पारित ध्वस्तीकरण के आदेश को अब शिमला के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट में चुनौती दी गई है। ऑल हिमाचल मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन (AHMO) ने यह चुनौती दी है। एएचएमओ के प्रवक्ता नजाकत अली हाशमी ने कहा कि मस्जिद समिति और वक्फ बोर्ड को इस तरह की अनुमति देने का कोई हक नहीं है। उन्होंने निगम कोर्ट के आदेश को भी तथ्यों के विपरीत बताया।
सम्बंधित ख़बरें
11 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
इस मुद्दे पर AHMO के वकील विश्व भूषण ने कहा, ‘‘हमने निगम आयुक्त अदालत के 5 अक्टूबर के आदेश के खिलाफ अपील दायर की है और दलील दी है कि हम पीड़ित पक्ष हैं, क्योंकि हमने संपत्ति दान की। हम चुनौती दे रहे हैं कि लतीफ किसकी ओर से निगम आयुक्त अदालत में पेश हुए और उन्हें मस्जिद को गिराने का प्रस्ताव देने के लिए किसने अधिकृत किया।” इस मामले में AHMO ने दलील देते हुए कहा कि संजौली मस्जिद कमेटी रजिस्टर्ड नहीं है और उसके द्वारा पेश हलफनामा भी अवैध है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 11 नवंबर को करेगी।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बस हादसे में 23 यात्रियों की मौत, CM ने की मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
मस्जिद गिराने को लेकर हुआ था प्रदर्शन
इससे पहले, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने 21 अक्टूबर को शिमला नगर निगम आयुक्त को स्थानीय लोगों द्वारा दायर याचिका पर 15 साल पुराने मामले में 8 सप्ताह के अंदर फैसला करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि मामले की सुनवाई से पहले सभी हितधारकों को नोटिस दिया जाए। इससे पहले, 11 सितंबर को मस्जिद के एक हिस्से को गिराने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान 10 लोग घायल भी हो गए थे। संजौली में हुए प्रदर्शन के बाद मंडी में भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कर उन्हें वहां से हटाया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Himachal muslim organization files appeal against order to demolish three floors of mosque
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














