-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Justice Rajiv Shakdhar Took Oath As Chief Justice Of Himachal Pradesh High Court
हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस राजीव शकधर ने ली शपथ
- Written By: रीना पंवार
जस्टिस राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। अपने कार्यकाल के दौरान जस्टिस शकधर ने वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को राजभवन शिमला में शपथ ली। इस मौके पर राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस संबंध में नियुक्ति के लिए अधिसूचना 21 सितंबर को जारी हुई थी। न्यायमूर्ति शकधर को 11 अप्रैल, 2008 को दिल्ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
17 अक्टूबर, 2011 को वे दिल्ली हाई कोर्ट स्थायी न्यायाधीश बने। अपने कार्यकाल के दौरान जस्टिस शकधर ने वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर कई ऐतिहासिक फैसले सुनाए। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति राजीव शकधर का कार्यकाल बेहद छोटा होगा क्योंकि वह 18 अक्टूबर को ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
कई मुद्दों पर सुनाए महत्वपूर्ण फैसले
न्यायमूर्ति शकधर ने मई 2022 में वैवाहिक बलात्कार के अपराधीकरण के पक्ष में फैसला सुनाया जबकि पीठ के दूसरे न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी. हरिशंकर ने इसके विपरीत फैसला सुनाया और अपवाद को खारिज करने से इनकार कर दिया था। अपने फैसले में न्यायमूर्ति शकधर ने कहा कि वैवाहिक बलात्कार के मामले में पति को यह छूट ‘‘पितृसत्ता और स्त्रीद्वेष की विचारधारा से आई है” और विवाह में बिना सहमति के यौन संबंध आधुनिक समय में विवाह की अवधारणा यानी बराबरी के रिश्ते के बिल्कुल विपरीत है। न्यायमूर्ति शकधर ने अन्य कई मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण व्यवस्था दी।
सम्बंधित ख़बरें
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
हिमाचल को बड़ी रेल सौगात! ऊना से कोलकाता तक सीधी ट्रेन शुरू, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके, कांगड़ा सहित कई जिलों में 4.8 तीव्रता से कांपी धरती
न्यायमूर्ति राजीव शकधर के बारे में
न्यायमूर्ति राजीव शकधर का जन्म 19 अक्टूबर, 1962 को हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबियाज स्कूल से प्राप्त की। साल 1984 में इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य से स्नातक किया और 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से एल.एल.बी. की डिग्री हसिल की। 19 नवंबर, 1987 को राजीव शकधर एक अधिवक्ता के तौर पर नामित हुए। उन्होंने 1987 में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया’ से चार्टर्ड अकाउंटेंसी की पढ़ाई भी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने 1994 में लंदन विश्वविद्यालय से इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज में ‘एडवांस्ड कोर्स ऑफ लॉ’ की पढ़ाई भी की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Justice rajiv shakdhar took oath as chief justice of himachal pradesh high court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














