जयराम ठाकुर के बयान पर अनिरुद्ध सिंह का पलटवार, कहा- कमज़ोर रहा होगा उनका गणित

उपचुनाव के नतीजों के बाद से बीजेपी और कांग्रेस की बीच वार पलटवार का दौर चल पड़ा है। हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष के जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है।
Jairam Thakur and Aniruddh Singh
जयराम ठाकुर व अनिरुद्ध सिंह (सौजन्य- सोशल मीडिय)
Updated on

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 6 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद यहां सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उपचुनाव के नतीजों के बाद से बीजेपी और कांग्रेस की बीच वार पलटवार का दौर चल पड़ा है। हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष के जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार किया है।

हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए हिमाचल की कांग्रेस सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह जवाबी हमला बोला है। अनिरुद्ध ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के इस्तीफे की मांग वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि "जयराम जी का अहंकार सत्ता में रहकर तो था लेकिन उनका अहंकार विपक्ष में रहकर भी नहीं उतरा है।"

सरकार गिरने का सवाल नहीं

अनिरुद्ध सिंह ने लहजा तल्ख़ करते हुए आगे कहा कि शायद उनका गणित कमज़ोर रहा होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा 68 की है, वर्तमान में 3 निलंबित हैं तो अब 65 की विधानसभा रही और कांग्रेस 38 विधायक हैं। सरकार गिरने का सवाल ही नहीं होता।"

क्या बोले थे जयराम ठाकुर?

जयराम ठाकुर ने अपने बयान में कहा था कि सरकार को प्रदेश के विकास की चिंता नहीं है। उसे चिंता यह है कि सरकार किस तरह से बचाई जाए। उन्होने यह भी कहा था कि प्रदेश में सुक्खू सरकार अभी टेक्निकल ग्राउंड पर चल रही है। लेकिन जनादेश सरकार के खिलाफ आ गया है। कांग्रेस यहां 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा का चुनाव हार गई है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए!

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हुए थे। इनमें से 4 पर कांग्रेस तो 2 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 68 विधानसभा सीटों वाले राज्य में अब कांग्रेस के पास यहां कुल 38 विधायक हो चुके हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com