नागपुर में इंसानियत शर्मसार! घायल युवक से मदद के नाम पर लूट, वाड़ी पुलिस का एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Robbery :नागपुर में सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने का भरोसा देकर तीन युवकों ने कथित रूप से लूट लिया। शिकायत के बाद वाड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।
Humanity Shamed in Nagpur! Injured Youth Robbed Under the Pretext of Offering Help; Wadi Police Take Action, 3 Accused Arrested.
नागपुर लूटकांड, वाड़ी पुलिस,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Nagpur Youth Robbed: पुलिस की गिरफ्त में 3 लुटेरेपुलिस की गिरफ्त में 3 लुटेरे अस्पताल पहुंचाने के बहाने युवक को लूटा थाकार्यालय प्रतिनिधिनागपुर। दुर्घटना में जख्मी हुए युवक को अस्पताल पहुंचाने के बहाने लूटने वाले 3 आरोपियों को वाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में झंडा चौक, वड़धामना निवासी इरशाद उर्फ भुरु वकील पठान 23, हनुमाननगर, वड़धामना निवासी वेदांत शास्त्री पेटफुले 23 और खान लेआउट निवासी निखिल प्रफुल दुबे 20 का समावेश है। पुलिस ने क्वेटा कॉलोनी निवासी विशाल वीरेंद्र कोठारी 20 की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

बीते शनिवार की रात विशाल अपने 4 दोस्तों के साथ अमरावती रोड के गोंडखैरी परिसर में स्थित पंजाबी ढाबा पर भोजन करने गया था। रात 2:30 बजे के दौरान पांचों एसयूवी गाड़ी से वापस शहर की ओर लौट रहे थे।

रास्ते में टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उनकी गाड़ी डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में विशाल के दोनों हाथों पर गंभीर चोट लगी। दोस्तों ने रास्ते से मोटरसाइकिल क्र. एमएच.49एडब्ल्यू.2259 पर जा रहे 2 युवकों को मदद के लिए रुकाया। विशाल को अस्पताल तक पहुंचाने को कहा।

चालान का डर दिखाकर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपी बाइक सवार उसे ट्रिपल सीट कुछ दूर तक ले गए। सामने पुलिस की चेकिंग होने का झांसा देकर वाहन रोक दिया। चालान का डर बताकर धोखे से आरोपी विशाल को सुराबर्डी रोड पर न्यू म्हाडा कॉलोनी की तरफ ले गए। वहां पेट्रोल खत्म होने का नाटक करके वाहन रोक दिया। अपने दोस्त को मदद के लिए बुलाया। इसी दौरान विशाल की अपने दोस्तों से बात हो गई थी।

आरोपियों का तीसरा साथी भी वहां पहुंचा। तीनों ने चाकू की नोक पर विशाल को जान से मारने की धमकी दी। जेब से 2,500 रुपये नकद और 15 ग्राम सोने की 3 अंगूठी जबरन लूट ली। आरोपी उसकी सोने की चेन भी छीन रहे थे लेकिन इसी दौरान उसके दोस्त वहां पहुंच गए।

तीनों आरोपी अपने वाहनों पर वहां से भाग निकले। पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की और सोमवार की शाम तीनों को गिरफ्तार कर नकद और सोने की अंगूठियां जब्त कर ली।

Navbharat Live
navbharatlive.com