गुजरात हाईवे पर बड़ा हादसा! डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, 10 झुलसे

Gujarat Highway Accident: गुजरात में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। डामर से भरे टैंकर और ट्रैवल्स बस में जोरदार टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की झुलस कर मौत हो गई।
gujarat highway bus and tanker collision
गुजरात में बस और टैंकर में टक्कर (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Gujarat Highway Tanker Bus Crash: गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में भीषण हादसा हुआ। अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रैवल्स और टैंकर में जोरदार भिड़ंत हो गई और टैंकर में भीषण आग लग गई। यह घटना चोटिला इलाके के सांगाणी गांव के पास हुई। यहां एक डामर से भरे टैंकर और एक निजी ट्रैवल्स बस में जोरदार टक्कर हुई।

टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों में आग लग हई और देखते-ही-देखते दोनों वाहन भीषण आग से धधक उठे। इस दौरान दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बस में फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। जबकि, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।

35 लोगों की बचाई जान

राहत और बचाव की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाब रही। इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। भीषण हादसे को देखकर स्थानीय लोग भी मदद करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।

घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

घायलों को इलाज के लिए राजकोट सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। एक यात्री ने बताया, "डामर के टैंकर और ट्रैवल्स बस के बीच में टक्कर होने के बाद आग लग गई थी। जैसे ही आग लगी मैं ड्राइवर की सीट से कूदकर बाहर निकल गया, लेकिन बाकी लोग बाहर नहीं निकल पाए। अभी मेरे शरीर पर डामर चिपकने के कारण मैं बुरी तरह झुलस गया हूं।" हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, चोटिला तालुका के सांगाणी गांव के पास डामर से भरे टैंकर का टायर फट गया था। इस कारण टैंकर अनियंत्रित हो गया था। इसी बीच, वहां से गुजर रही यात्रियों से भरी ट्रैवल्स बस टैंकर से टकरा गई। दोनों वाहनों में टक्कर के बाद बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग देखते-ही-देखते बढ़ती चली गई और लोगों बाहर भागने लगे। लेकिन इससे पहले कि सभी बाहर निकल पाते कुछ लोग आग की चपेट में आ गए। आग इतनी विशाल थी कि बस कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com