Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में ज़रूर खाएं खीरा, इसके हैं कई फ़ायदे, लेकिन किन्हें कर सकता है नुकसान, ये भी नोट कर लें

गर्मियों का सुपरफूड कहा जाने वाला खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ साथ यह गर्मियों में एक ताजगी देता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Mar 20, 2025 | 06:14 PM

गर्मियों में खीरे के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Cucumber Benefits For Summer: गर्मी के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। इस मौसम में सेहत का खास देखभाल रखने की जरूरत है। गर्मियों का सुपरफूड कहा जाने वाला खीरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ साथ यह गर्मियों में एक ताजगी देता है, जिसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। ज्यादातर लोग गर्मियों में इसका सेवन करते हैं।

आपको बता दें, खीरे में विटामिन-C , विटामिन K, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, सिलिका जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। जो त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में गर्मियों का ये सुपरफूड खीरे में कौन-से विटामिन्स पाए जाते हैं और सेहत के लिए ये कितनी तरह से फायदेमंद होता है।

गर्मियों में खीरे के सेवन से होने वाले फायदे

आयुर्वेद एक्सपर्ट किरण गुप्ता के अनुसार, खीरे में 90% पानी होता है, साथ ही ये पोटेशियम से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-C और K भी पाया जाता है। खीरे का सेवन अर्थराइटिस, हार्ट और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

गर्मियों में खीरा खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को आसानी से दूर करता है। इसके सेवन से मल सॉफ्ट होता है और पेट आसानी से साफ होता है। खीरा खाने से अपच, गैस और जी मिचलाने की समस्या भी दूर होती हैं।

शरीर को हाइड्रेट रखे

गर्मियों में कई बार शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में रोज खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिन्स पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं और शरीर हेल्दी रहता है।

स्किन और हेयर

खीरा स्किन और हेयर दोनों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। स्किन की टोनिंग में भी खीरा बहुत मदद करता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और इससे स्किन पर चमक बनी रहती है। कई लोग आंखों के सूजन, जलन और डार्क सकर्ल्स को कम करने आंखों पर खीरे के स्लाइस रखते हैं, जिससे आंखों को आराम मिलता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करे

आपको बता दें, गर्मियों में खीरा खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करके बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। गर्मियों में खीरा खाने से कई बीमारियां आसानी से दूर होती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स गर्मियों में खीरा खाने की सलाह देते हैं।

छोटे बच्चों के लिए फायदेमंद

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर छोटे बच्चे जो चॉकलेट जैसी चीजें खाते हैं। अगर, वो एक दो खीरे दिन में खा लेते हैं, तो उनका डाइजेशन सही बना रहता है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। जो बच्चे हरी सब्जियां कम खाते हैं, तो उनके लिए खीरा खाना बड़ा फायदेमंद हो सकता है।

खीरा खाते समय रखें इन बातों का रखे विशेष ध्यान

आपको बता दें, अगर किसी भी चीज को ज्यादा खाएं, तो इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। वात रोग , एसिडिटी की समस्या, ज्यादा डकार आने जैसे स्थिति में खीरा खाली पेट नहीं खाना चाहिए।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

कई लोगों को खीरे से एलर्जी होती है, तो उन्हें खीरा खाने से परहेज करना चाहिए, साथ ही अगर किसी को हाल फिलहाल में किसी तरह की सर्जरी हुई तो उन्हें खीरा खाने से परहेज करना चाहिए।

You must eat cucumber in summer season it has many benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 06:14 PM

Topics:  

  • Health News
  • Health Tips
  • Summer Diet

सम्बंधित ख़बरें

1

रोज दो केले खाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए जरुर

2

महिलाओं के लिए बड़ी राहत! कर्नाटक सरकार ने दी ‘पीरियड लीव’ को मंजूरी, हर महीने मिलेगी इतनी छुट्टी

3

कफ सिरफ की जगह घर पर आजमा लीजिए ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, बिना साइड इफेक्ट बच्चे को खांसी से मिलेगा आराम

4

प्रेग्नेंसी में करवा चौथ रखना होता है मुश्किल, व्रत के दौरान इन बातों का रखना चाहिए ख्याल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.