-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- You Fail Repeatedly With Iui Then Opt For Ivf
बार-बार IUI में मिले असफलता तो IVF अपनाएं, मां बनने की खुशियां पाएं
- Written By: दीपिका पाल
नेचुरल प्रेगनेंसी नहीं होने पर कृत्रिम गर्भधारण की सबसे पुरानी आईयूआई तकनीक उपचार श्रृंखला की पंक्ति में सबसे आगे दिखाई देती है। नागपुर के बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. प्रियंका शाहणे ने जानकारी दी।

बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ नागपुर (सौ. सोशल मीडिया)
नागपुर: नेचुरल प्रेगनेंसी में सफल नहीं होने पर दंपति आईयूआई (इंट्रा यूटेराइन इन्सीमिनेशन) उपचार शुरू करवाते समय काफी उम्मीद रखते हैं लेकिन आईयूआई में गर्भधारण की गांरटी नहीं होती है। नेचुरल प्रेगनेंसी नहीं होने पर कृत्रिम गर्भधारण की सबसे पुरानी आईयूआई तकनीक उपचार श्रृंखला की पंक्ति में सबसे आगे दिखाई देती है। यह तकनीक नेचुरल प्रेगनेंसी के समान ही है इस कारण कपल की इच्छा होती है पहला प्रयास आईयूआई के साथ किया जाए। ऐसा ही कुछ 31 वर्षीय प्रिया के साथ हुआ, वह 8 वर्षों से गर्भधारण का प्रयास कर रही थी। वह लेप्रोस्कोपिक डिम्बग्रंथि ड्रिलिंग, मायोमेक्टोमी, 6 ओवुलेशन इंडक्शन चक्र और तीन असफल आईयूआई से गुजर चुकी थी और कई उपचार करवाने के बावजूद वह गर्भधारण में असफल थी, जिस कारण वह मानसिक रूप से थक चुकी थी।
इस सच्चाई को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि गर्भधारण के लिए उपचार करा रहे कई कपल असफल होने के बाद भी बार-बार आईयूआई जारी रखते हैं। माना जाता है कि आईयूआई से एक महिला सहजता महसूस करती है और इससे उसे गर्भधारण की आशा भी बनी रहती है। हालांकि नागपुर की बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. प्रियंका शाहणे का कहना है कि अगर 3 बार आईयूआई में असफल हो चुके हैं तो फिर से रीवैल्यूशन की जरूरत होती है, इसके अलावा साइकिल वाल्यूम पर विचार करना जरूरी होता है। इसके बाद भी अगर आप आईयूआई में प्रयास जारी रखते हैं तो अन्य विकल्पों के चुनाव में देरी हो सकती है, इसलिये समय रहते नि:संतान दंपति को सचेत हो जाना चाहिए ओर दूसरे विकल्पों पर भी ध्यान देना चाहिए।
पीसीओएस और एलएच का बढ़ा हुआ स्तर बाधक
डॉ. शाहणे का कहना है कि यदि किसी महिला को पीसीओएस (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) है, तो एलएच (ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन) का बढ़ा हुआ स्तर ओव्यूलेशन को बाधित कर सकता है। पीसीओएस में एलएच का स्तर सामान्य से अधिक हो सकता है, जिससे ओव्यूलेशन में अनियमितता या कमी आ सकती है। यह अंडे की गुणवत्ता को भी खराब कर सकता है। इसके अलावा पुरुष साथी में अनुकूल शुक्राणु की कमी गर्भावस्था पर असर डाल सकती है। इसके अलावा असामयिक प्रक्रियाएं, प्रयोगशाला की खराब गुणवत्ता, या फाइब्रॉएड जैसी अज्ञात अंतर्निहित गर्भाशय विकृति जैसे कारण भी हो सकते हैं। असामयिक प्रक्रियाएं जैसे गलत तरीके से सैंपल लेना या जांच करना, प्रयोगशाला की खराब गुणवत्ता जैसे गलत उपकरणों का उपयोग करना या उचित तरीके से नमूने का विश्लेषण न करना, और फाइब्रॉएड जैसे अज्ञात अंतर्निहित गर्भाशय विकृति जैसे कि गर्भाशय में ट्यूमर या सूजन भी परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
गर्भाशय की जांच प्रक्रिया जरूरी
यदि बार-बार आईयूआई से अच्छे रिजल्ट नहीं मिल रहे हो तो गहन जांच की जरूरत होती है। डॉ. शाहणे का कहना है कि ट्रांसवेजिनल सोनोग्राफी और डायग्नोस्टिक हिस्टेरोस्कोपी करना जरूरी होता है, इससे गर्भाशय की परत की जांच करने में आसानी होती है, साथ ही एंडोमेट्राइटिस या तपेदिक जैसे रोगों को पकड़ा जा सकता है. डायग्नोस्टिक हिस्टेरोस्कोपी गर्भाशय की जांच के लिए एक प्रक्रिया है, जबकि एंटी-मुलरियन हार्मोन (AMH) परीक्षण गर्भाशय के अंडे के आरक्षित (ओवेरियन रिजर्व) की जांच के लिए एक रक्त परीक्षण है। दोनों ही गर्भावस्था की योजना बनाने वाली महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इसके अलावा डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार वीर्य विश्लेषण, शुक्राणु की गुणवत्ता के लिए डीएनए विखंडन सूचकांक (डीएफआई) की जांच की जानी चाहिए।
आईवीएफ मार्ग अपनाना लाभदायक
कपल की कैरियोटाइपिंग, आनुवंशिक विसंगतियों का पता लगाने के लिए एक परीक्षण है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति के कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या और संरचना की जांच की जाती है। यह परीक्षण माता-पिता में आनुवंशिक विकारों, जैसे कि बांझपन, गर्भपात, या जन्मजात दोषों का पता लगाने में मदद करता है। यदि अंडे की खराब गुणवत्ता, अत्यधिक डीएनए विखंडन है तो कपल को माइक्रोफ्लुइडिक्स या शुक्राणु सॉर्टर्स का उपयोग करके आईवीएफ मार्ग अपनाना अधिक लाभदायक हो सकता है।
गर्भधारण के लिए नियमित जांच और सही देखभाल को प्राथमिकता दे और ऐसे क्लीनिकों की तलाश करें जो पारदर्शी हों और सही परीक्षण प्रदान करते हों। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गर्भधारण के लिए अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें, आशावान बनने की भी जरूरत है. प्रिया के मामले में, उन्होंने आईवीएफ का विकल्प चुना, हिस्टेरोस्कोपिक मायोमेक्टोमी और उचित उपचार प्राप्त किया, जिसके बाद उन्हें पहले ही साइकिल में ही खुशखबरी मिल गई। मानसिक तनाव के बजाय सही उपचार की जाने की जरूरत होती है ताकि समय रहते खुशियां आपके दामन में आये।
You fail repeatedly with iui then opt for ivf
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM













