Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में पुदीने का पत्ता सेहत के लिए क्यों है अमृत समान, जानिए इसके औषधीय गुण

पुदीना एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है। ऐसे में आज हम पुदीने की पत्तियों के सेवन से होने वाले फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते है इसके फायदे -

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 03, 2025 | 01:54 PM

गर्मियों में पुदीने की पत्तियों के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Health Tips: गर्मियों के मौसम में सही खानपान का होना बेहद जरूरी होता हैं। क्योंकि, इस मौसम में बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर गर्मी में ऐसे फूड्स और ड्रिंक का सेवन करने की सलाह देते हैं, जो न सिर्फ पोषण दें, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करें। ऐसे में पुदीने की पत्तियों का सेवन बड़ा फायदेमंद होता है।

पुदीना एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग प्राचीन काल से ही आयुर्वेदिक और घरेलू उपचारों में किया जाता रहा है। ऐसे में आज हम पुदीने की पत्तियों के सेवन से होने वाले फायदे बताने जा रहे हैं। आइए जानते है इसके फायदे –

गर्मियों में पुदीने की पत्तियों के फायदे :

सम्बंधित ख़बरें

सुबह उठकर करें बस ये 3 काम, 10 दिन में बदल जाएगी आपकी पर्सनालिटी और कम होगा स्ट्रेस

Republic Day Speech: गणतंत्र दिवस पर स्कूल में बोल दें ये 10 जादुई लाइनें, तालियों से गूंज उठेगा मैदान

प्याज के पकोड़े छोड़िए ! सर्दी में बनाएं आलू की यह शानदार डिश, रेसिपी जानकर हो जाएगा खाने का मन

खड़े होकर पानी पीने से जाम हो सकते हैं घुटने! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती

शरीर को रखता है हाइड्रेट

पुदीने के तासीर ठंडी होती है। गर्मी में पुदीने का रस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। गर्मियों में जिन लोगों को बार-बार प्यास लगती है, उन्हें रोजाना दिन में एक बार पुदीने की पत्तियों का रस पीने की सलाह दी जाती है।

स्किन के लिए है बड़ा फायदेमंद

गर्मी के मौसम में कई लोगों को चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और कई तरह की प्रॉब्लम होती है। ऐसे लोगों के लिए भी पुदीने का रस काफी फायदेमंद होता होता है। पुदीने के रस पीने से स्किन को मॉश्‍चराइज होती है। साथ ही, यह स्किन को फ्रेश फील करवाने में भी मदद कर सकता है। आप चाहें तो गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए पुदीने के रस भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

सिरदर्द से राहत

पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह तनाव और सिरदर्द को दूर करने में मदद करता हैं। पुदीने का तेल सिर पर लगाने से माइग्रेन जैसी समस्याओं में राहत मिलती हैं। इसके अलावा, पुदीने की चाय पीने से शरीर और दिमाग को शांति मिलती हैं।

सर्दी-जुकाम से राहत

गर्मियों में पुदीने की पत्तियों के सेवन से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। पुदीना एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। नियमित रूप से पुदीने का सेवन करने से सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से बचाव होता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

वजन कम करने में सहायक

पुदीना वजन कम करने में भी सहायक होता हैं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. इसके अलावा, यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है।

Why is mint leaf like nectar for health in summer season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 03, 2025 | 01:54 PM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Heath Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.