-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Why Does Eyes Feel Sleepy After Eating Meal Scientific Reasons And Treatment
खाना खाते ही क्यों बंद होने लगती हैं आंखें? सुस्ती और नींद के पीछे है वैज्ञानिक कारण, जानें कैसे बचे
- Written By: प्रीति शर्मा
Health Tips: खाना खाने के बाद नींद और सुस्ती आना आम समस्या है, लेकिन इसके पीछे शरीर की जैविक और पाचन संबंधी प्रक्रियाएं जिम्मेदार होती हैं। सही खानपान और आदतों से इस परेशानी से बचा जा सकता है।

नींद में महिला (सौ. फ्रीपिक)
Sleepiness After Eating Reason: अक्सर देखा जाता है कि दोपहर में खाना खाने के बाद लोग काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और उन्हें तेज नींद आने लगती है। इसे आम भाषा में इसे फूड कोमा कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि हमारे शरीर की एक स्वाभविक प्रक्रिया है। लेकिन यह अगर आपके कार्य क्षमता को प्रभावित कर रही है तो इसका कारण और समाधान जानना जरूरी हो जाता है।
नींद आने की वैज्ञानिक वजह
जब हम खाना खाते हैं तो हमारा पाचन तंत्र उसे तोड़ने और ऊर्जा में बदलने की कोशिश करता है। इस प्रक्रिया के दौरान शरीर का अधिकांश ब्लड फ्लो मस्तिष्क से हटकर पाचन अंगों की ओर मुड़ जाता है। इससे मस्तिष्क को मिलने वाली ऑक्सीजन और ऊर्जा में थोड़ी कमी आती है जिससे हमें सुस्ती महसूस होने लगती है।
खाना खाने के बाद शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ये फील गुड हार्मोन हैं जो शरीर को आराम और नींद की स्थित में ले जाते हैं। खासकर कार्बोहाइड्रेट और ट्रिप्टोफैन से भरपूर भोजन इस प्रक्रिया को तेज कर देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
Anemia In Children: बच्चों में दिखें ये 5 लक्षण तो हो जाएं सतर्क, एनीमिया का हो सकता है संकेत
Jamun Recipe: घर पर बनाएं 2 हेल्दी और टेस्टी जामुन रेसिपी, बारिश के मौसम में मिलेगा कूल-कूल स्वाद
यह भी पढ़ें:- धीरे-धीरे अंधेरे की ओर बढ़ रहे हैं आप? मोबाइल और नींद से जुड़ी ये गलतियां बढ़ा रही आंखों की परेशानी
भारी खाना खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर अचानक बढ़ जाता है। जिससे पैंक्रियाज तेजी से इंसुलिन रिलीज करता है। इंसुलिन की अधिक मात्रा से मस्तिष्क में सुस्ती पैदा करने वाले रसायनों का प्रवाह बढ़ जाता है जिससे सुस्ती आने लगती है।
कैसे सुस्ती को कैसे दूर करें
- दोपहर के समय एक साथ बहुत ज्यादा खाने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में खाएं। भारी और तैलीय भोजन से बचें।
- अपने लंच में सलाद, दाल और दही जैसी चीजों को शामिल करें। ये पाचन को धीमा और स्थिर रखते हैं।
- मीठी चीजें और सफेद चावल ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाते हैं जिससे बाद में एनर्जी क्रैश होती है।
- शरीर में पानी की कमी भी सुस्ती पैदा करती है इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।
- खाना खाने के बाद 10-15 मिनट की वॉक करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नींद भाग जाती है।
अगर इन बदलावों के बाद भी आपको सुस्ती या ज्यादा नींद आती है तो यह एनीमिया या थायराइड जैसे अन्य कारणों का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
Why does eyes feel sleepy after eating meal scientific reasons and treatment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














