मोरिंगा के फ़ायदे तो हैं, पर किसके लिए है ज़हर के समान, जानिए किन्हें नहीं खाना चाहिए
Moringa side effects:मोरिंगा की पत्तियों से लेकर फलियों तक हर एक चीज सेहत के लिए वरदान है, लेकिन सिक्के के दो पहलू की तरह इसके भी फायदे और नुकसान दोनों हैं। जानिए किन लोगों को मोरिंगा नहीं खाना चाहिए
- Written By: सीमा कुमारी
किन लोगों को मोरिंगा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Moringa side effects: आज के समय में लोग खुद को हेल्दी और फिट रखने के लिए अपनी डाइट में कई चीजों को शामिल करने लगे है। जिसमें मोरिंगा भी है। बीते कुछ समय से लोगों के बीच मोरिंगा बहुत पॉपुलर हो रहा है। इसके फायदों की गिनती करना बेहद मुश्किल है। ऐसी कई समस्याएं हैं, जिसमें मोरिंगा का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। लोग कई तरह से इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं।
इसकी पत्तियों से लेकर फलियों तक हर एक चीज सेहत के लिए वरदान है, लेकिन सिक्के के दो पहलू की तरह इसके भी फायदे और नुकसान दोनों हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को मोरिंगा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए-
किन लोगों को मोरिंगा भूलकर भी नहीं खाना चाहिए-
प्रेगनेंट महिलाएं न करें सेवन
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं को मोरिंगा खाने से बचना चाहिए। इस दौरान इसे खाना मां और बच्चे दोनों के लिए ही हानिकारक होता है। साथ ही, पीरियड्स के दौरान भी इसे न खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए इस बारे में डॉक्टर से सलाह देना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
हार्ट पेशेंट्स
कहते है, मोरिंगा का सेवन प्रेग्नेंसी के अलावा हार्ट पेशेंट्स को भी करने से बचना चाहिए। जिन लोगों को हार्ट से जुड़ी कोई समस्या है उन्हें मोरिंगा की पत्तियां या इससे बनी कोई भी चीज खाने से बचना चाहिए।
अगर आप हार्ट पेशेंट हैं, तो आपको डाक्टर की सलाह लिए बिना सहजन की पत्तियों को अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए।
लिवर से जुड़ी समस्या
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, लिवर से जुड़ी समस्या में भी मोरिंगा नहीं खाना चाहिए। दरअसल, मोरिंगा लिवर से जुड़ी समस्या जैसे फैटी लिवर, सिरोसिस या अन्य को पहले से और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। दरअसल, मोरिंगा की वजह से लिवर की फंक्शनिंग पर जोर पड़ता है, जिससे लिवर डैमेज का खतरा बढ़ता है।
ये भी पढ़ें-नेत्रहीन मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण, खराब कॉर्निया ट्रांसप्लांट कराकर भी देख सकेंगे दुनिया
डायबिटीज के मरीज
मोरिंगा ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है, लेकिन अगर आप पहले से ही डायबिटीज कंट्रोल करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
