आंखें हो रही हैं कमज़ोर, इसकी वजह जानिए, काफी हद तक इलाज अपने ही हाथ है
आंखों को स्वस्थ रखने और नजर को तेज बनाए रखने के लिए विटामिन से भरपूर चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। इससे आंखों को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते है इन विटामिन्स के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
आंखों को स्वस्थ रखती हैं ये जरूरी विटामिन (सौ.सोशल मीडिया)
Vitamin For Eyes: आँखें हमारे शरीर के अंगों में सबसे नाजुक और महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं। इनकी विशेष देखभाल करना बेहद जरूरी है क्योंकि ये हमारे शरीर के सबसे संवेदनशील अंगों में से हैं। मौजूदा समय में हर कोई आंखों से जुड़ी प्रोब्लेम्स से ग्रसित है। जिसकी मुख्य वजह अनहेल्दी खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल जिम्मेदार है।
इसके अलावा, आपको बता दें बढ़ते गैजेट्स का इस्तेमाल, कंप्यूटर और लैपटॉप पर काम करने से आंखों पर भारी असर पड़ता है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने और नजर को तेज बनाए रखने के लिए विटामिन से भरपूर चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है। इससे आंखों को होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते है विटामिन से भरपूर किन चीजों का सेवन करना आंखों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कौन से हैं जरूरी विटामिन जानिए
सम्बंधित ख़बरें
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
Intermittent Fasting: क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग जिससे वजन कंट्रोल होता है, लेकिन दिल पर करता है बुरा असर
विटामिन A का करें सेवन
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन में सबसे पहले नाम आता है विटामिन ए का, जिसे रेटिनॉल भी कहा जाता है। विटामिन A आंखों को नम बनाए रखने में मदद करता है। इससे कॉर्निया की लेयर को भी प्रोटेक्ट करने में मदद मिलती है।
विटामिन-A कमी होने पर रतौंधी हो जाती है। विटामिन ए रेटिना डैमेज होने से भी बचाता है। विटामिन ए की कमी पूरी करने के लिए गाजर, ब्रोकली, पालक, पत्तेदार सब्जियां, पीली सब्जियां, शिमला मिर्च और कद्दू आदि का सेवन करके शरीर में हुई विटामिन A को कमी को पूरा कर सकते हैं।
विटामिन C का करें सेवन
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में विटामिन C का होना भी जरूरी है। आपको बता दें, विटामिन C को पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।
खासतौर से कॉर्निया और श्वेतपटल में कोलेजन संश्लेषण और घाव भरने में विटामिन C मदद करता है। विटामिन C से मोतियाबिंद और उम्र के साथ रेटिना को होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। इसके लिए विटामिन C से भरपूर संतरा, अंगूर, कीवी, आम, अनानास, पपीता, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, जैसे चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर शरीर में विटामिन C की कमी को पूरा कर सकते है।
विटामिन D का करे सेवन
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में विटामिन A, C के अलावा विटामिन D भी जरूरी होता है। विटामिन D में जलनरोधी गुण होते हैं, जो आंखों को ड्राई होने, मोतियाबिंद और रेटिनल डिजनरेशन से बचाते हैं। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अंडे की जर्दी, गाय का दूध, सोया मिल्क, कॉड लिवर ऑयल और साल्मन फिश आदि खा सकते हैं।
विटामिन E का करें सेवन
शरीर में विटामिन E की कमी होने पर भी आंखों पर असर पड़ता है। आंखों की कई स्थितियां ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ी होती है, इसके लिए विटामिन ई से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे मोतियाबिंद और रेटिनल डिजनरेशन के खतरे को कम किया जा सकता है। विटामिन ई के लिए एवोकैडो, पत्तेदार सब्जियां, नट्स, सूरजमुखी और सोयाबीन का तेल खाएं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
विटामिन B का करें सेवन
आंखों के लिए विटामिन B कॉम्प्लेक्स भी बेहद जरूरी है, जिसमें विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6 और बी12 शामिल हैं। ये विटामिन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करते हैं। इसके लिए विटामिन बी की कमी दूर करने के लिए पत्तेदार सब्जियां, फलियां, दूध, दही और सूरजमुखी के बीज खाएं। नॉनवेज में चिकन आदि खा सकते हैं।
