ब्रेकफास्ट के लिए दलिया या क्विनोआ में से कौन सा ऑप्शन है हेल्दी, जानिए इनके संपूर्ण फायदे
पोहा, ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है लेकिन आप सुबह में कुछ हल्का खाना लेना पसंद करते है तो दलिया या क्विनोआ में से कुछ चुन सकते है। दोनों ही बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन होते है लेकिन हर व्यक्ति के लिए समान नहीं होते है।
- Written By: दीपिका पाल
दलिया या क्विनोआ (सौ.सोशल मीडिया)
Dalia or quinoa: सेहत को बेहतर बनाने के लिए हमें पौष्टिक आहार वाली थाली का सेवन करना चाहिए वहीं पर समय पर खाने की आदत हमारे शरीर को मजबूती प्रदान करते है। ब्रेकफास्ट में कुछ ना कुछ हेल्दी खाना चाहिए इसके लिए हर कोई पोहा या समोसा ही खा लेते है।
पोहा, ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है लेकिन आप सुबह में कुछ हल्का खाना लेना पसंद करते है तो दलिया या क्विनोआ में से कुछ चुन सकते है। दोनों ही बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन होते है लेकिन हर व्यक्ति के लिए समान नहीं होते है। चलिए जान लेते है दलिया और क्विनोआ के बीच का अंतर…
कैसे निकला दलिया और क्विनोआ
यहां पर दलिया की बात की जाए तो, यह गेंहू से बनाया जाता है वहीं पर क्विनोआ चिनोपोडियम क्विन्वा नामक पौधे के बीज से तैयार किया जाता है। दलिया को अनाज के रुप में माना जाता है और इसमें गेंहू के सारे पोषक तत्व जैसे, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और आयरन भी पाया जाता है। वहीं पर दलिया को गेंहू के साबुत और कच्चे बीजों को पीसकर तैयार किया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Breakfast: भारत के 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल
Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव
Overnight Oats vs Indian Breakfast: सेहत के लिए कौन है बेहतर? कौन है न्यूट्रिशन से भरपूर
Sandwich Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं दही सैंडविच, बच्चों-बड़ों सबको पसंद आएगा टेस्ट
इधर क्विनोआ को आप अनाज नहीं मान सकते है।क्विनोआ में अमीनो एसिड मौजूद होता है और यह अनाज में ग्लूटन फ्री ऑप्शन है। इसके अलावा, क्विनोआ में प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन्स, फाइबर, फोलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और आयरन भी मौजूद होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
जानिए कैसे फायदेमंद है दलिया या क्विनोआ
यहां पर बात करें तो, दलिया और क्विनोआ दोनों ही हेल्दी ऑप्शन में से एक है। क्विनोआ और दलिया के फायदों के बारे में चलिए जान लेते है…
1- अगर आप शरीर में किसी हार्मोनल समस्या से गुजर रहे है तो, क्विनोआ को चुन सकते है। यह बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और सीलिएक डिजीज में फायदेमंद होता है। इसके अलावा एक कप दलिया में करीब 6 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। जबकि एक कप क्विनोआ से 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है। नाश्ते के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है।2-दलिया में क्विनोआ से ज्यादा फाइबर पाया जाता है। करीब 100 ग्राम क्विनोआ से 6 ग्राम फाइबर मिलता है। लेकिन वहीं दलिया के 100 ग्राम मात्रा में 13 ग्राम फाइबर होता है। इसलिए दलिया पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
आप दोनों को ही नाश्ते के रूप में रोजाना ले सकते है।
