Dahi Sandwich Recipe Breakfast Idea: सुबह ऑफिस जाने की जल्दी में ब्रेकफास्ट स्किप करने से बेहतर है, इस दही सैंडविच को फटाफट बनाएं और हेल्दी नाश्ता करके ऑफिस जाएं। आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स, मॉर्निंग ब्रेकफास्ट, ट्रैवलिंग या फिर इवनिंग स्नैक्स के तौर पर भी इंजॉय कर सकते है।
अधिकतर लोगों को सैंडविच काफी पसंद होता है और हर घर में ब्रेड भी उपलब्ध होता है। ऐसे में इसे बनाने में बमुश्किल 10-15 मिनट लगता है। इसकी रेसिपी बेहद आसान औऱ फायरलेस है। इसे बनाने में बच्चों को भी शामिल किया जा सकता है। यह उनके लिए एक एक्टिविटी की तरह हो जाएगा।
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दही को एक सूती कपड़े में बांधकर टांग देते है। गर्मी के मौसम में फ्रिज में रखना बेहतर होगा। पहले से तैयारी हो, तो इसे रात भर छोड़ा जा सकता है। इससे दही सैंडविच के लिए परफेक्ट तैयार होगा। कई शहरों में हंग कर्ड मार्केट में भी उपलब्ध होता है।
ये भी पढ़ें- Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
हंग कर्ड या गाढ़ा दही, इसे ग्रीक योगर्ट भी कहा जाता है। इससे प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, विटामिन बी 12, पोटैशियम और फॉस्फोरस मिलता है। गर्मियों में खाने में दही का इस्तेमाल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस सैंडविच में इस्तेमाल किए गए दही से प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं। सब्जियों से फाइबर और विटामिन मिलते हैं। इस सैंडविच को और अधिक हेल्दी बनाने के लिए मल्टीग्रेन ब्रेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। दही व सब्जियों के मिश्रण से बनने वाला यह स्नैक एक कंप्लीट भोजन बन जाता है।
यह स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी। गर्मियों में अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और झटपट बनाना चाहते हैं तो दही सैंडविच जरूर ट्राई करें।