Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Healthy Breakfast: भारत के 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल

Indian Steamed Food For Breakfast: भारतीय पाक शैली में फ्राइंग, शैलो फ्राइंग, डीप फ्राइंग से लेकर स्टीमिंग तक कई तरीके से कुकिंग की जाती है। क्या आप जानते हैं कि भाप में पके हुए कई ऐसे व्यंजन भी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में मुख्य भोजन माने जाते हैं और नाश्ते में बड़े चाव से खाए जाते हैं? इन तस्वीरों के माध्यम ले इनके बारे में जानिए।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 13, 2026 | 01:12 PM
Follow Us
Follow Us:
1 / 10

कदुबु- यह कर्नाटक का एक पारंपरिक स्टीम्ड नाश्ता है, जिसे चावल के आटे या रवा से बनाया जाता है और इसमें नमक, जीरा और हरी मिर्च का स्वाद होता है। इसे नारियल की चटनी, घी या तीखी चटनी पुडी के साथ परोसना सबसे अच्छा रहता है।

2 / 10

भापा पीठा- यह एक बंगाली डिश है, जिसमें चावल के आटे से बने स्टीम्ड केक के अंदर नारियल और गुड़ की स्टफिंग भरी जाती है, इसे ज्यादातर सर्दियों की सुबह में खाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें
1

Monsoon Special Bhutte Ka Kees: बारिश में लें इंदौरी स्वाद का मजा, नोट करें भुट्टे के कीस की आसान रेसिपी

2

Healthy Indian Snacks: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 7 भारतीय स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

3

Monsoon Tips: बारिश में गुड़, चीनी और नमक को ऐसे करें स्टोर, सीलन से रहेंगे पूरी तरह सुरक्षित

4

Drumstick Curry Recipe: सरसों के पेस्ट से बनाएं स्वादिष्ट सहजन की करी, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

3 / 10

मुठिया- यह गुजराती व्यंजन है, जो गेहूं के आटे, मेथी के पत्तों, लौकी और मसालों से बनी स्टीम्ड डंपलिंग्स होती हैं।

4 / 10

पुट्टु- यह केरल की खास डिश है। इसमें चावल के आटे को नारियल की परतों के साथ बेलनाकार आकार में भाप पर पकाया जाता है और इसे एक खास सांचे में तैयार किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे कडाला करी के साथ परोसा जाता है।

5 / 10

मोदक- यह महाराष्ट्र का एक व्यंजन है, जो चावल के आटे से बनता है और इसमें नारियल, मेवे और गुड़ की भरावन होती है; इसे सांचे से आकार दिया जाता है और फिर भाप में अच्छी तरह पकाया जाता है।

6 / 10

इडियप्पम- ये तमिलनाडु और केरल के स्टीम किए हुए चावल के नूडल्स जैसे दिखते हैं, जिन्हें हल्के खाने के तौर पर नारियल के दूध या नारियल और सब्ज़ियों के स्टू के साथ परोसा जाता है।

7 / 10

रिकवच- यह डिश भारत के हर प्रांत में अलग-अलग नामों से जानी जाती है, लेकिन हर क्षेत्र में इसे भाप में ही पकाया जाता है। इसे अरबी के पत्तों, बेसन और मसालों से बनाया जाता है। पत्तों के बीच इस मिश्रण की परतें लगाई जाती हैं, फिर रोल किया जाता है और अच्छी तरह से स्टीम किया जाता है। इसे दाल-चावल के साथ खाने में सबसे अच्छा लगता है।

8 / 10

दाल पीठा- यह बिहार का एक प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसमें चावल या गेहूं के आटे में हींग, अजवाइन, अदरक और लहसुन के साथ तैयार की गई दरदरी चने की दाल का मिश्रण भरकर भाप में पकाया जाता है और इसे धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है।

9 / 10

ढोकला- यह गुजरात में भाप में पकाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है। इसे बेसन, सूजी और दही के घोल से बनाया जाता है, जिसमें नमक और हल्दी मिलाई जाती है। इसके बाद, इसे तेल, हरी मिर्च, राई, करी पत्ता, चीनी और पानी के मिश्रण से तड़का लगाया जाता है।

10 / 10

इडली- यह दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय स्टीम्ड व्यंजन है। इसमें चावल और दाल को भिगोकर और पीसकर एक घोल तैयार किया जाता है, जिसे फर्मेंट के बाद भाप में पकाया जाता है। इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसना सबसे अच्छा रहता है।

Healthy indian steamed breakfast dishes nutritious low oil breakfast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 01:12 PM

Topics:  

  • Breakfast meal
  • Food Recipes
  • Food Tips
  • Latest Photo

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.