सर्दी के मौसम में New Born Babies की मालिश के लिए सबसे बढ़िया तेल कौन सा, जो बनाएगा स्ट्रॉन्ग
भारतीय घरों में बच्चों की मालिश करने के लिए कई तरह के तेल और बॉडी लोशन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सर्दियों के मौसम में बच्चों को खास तेल की मालिश की जरूरत होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
बेबी मसाज टिप्स,( सौ.सोशल मीडिया)
Baby Massage Oil: घर में बच्चों की किलकारियां गूंजते ही सबसे पहले नानी-दादी उनकी सेहत को लेकर ज्यादा ख्याल करती है। शिशु के विकास में तेल मालिश सबसे जरूरी होता है और इसमें घर के बुजुर्ग महिला माहिर होती है। इसलिए उनके हाथों की बच्चों की मालिश कराई जाती है। खासतौर पर, सर्दियों के मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
ठंड की वजह से बच्चों का शरीर कमजोर हो सकता है और वे आसानी से बीमार भी पड़ सकते हैं।ऐसे में माता-पिता को ऐसा तेल चुनना चाहिए जिसमें विटामिन-E और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण हों, जो बच्चों के शरीर को अंदर से गर्म रख सकें। ऐसे में आइए जानते हैं सर्दियों में बच्चों का मालिश किन तेलों से करना फायदेमंद हो सकता है।
सर्दियों में बेबी मसाज के लिए बेहतरीन तेल
सम्बंधित ख़बरें
Moringa Powder: ब्यूटी केयर के लिए क्यों है खास? जानिए स्किन और बालों पर मोरिंगा पाउडर के इस्तेमाल के 8 तरीके
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई
नोएडा सेक्टर-18 की मल्टी लेवल कार पार्किंग से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
ENG W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के 7वें खिताब के सामने इंग्लैंड की चुनौती; क्या एलिस पेरी की चोट बनेगी बाधा?
सरसों का तेल
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में दादी-नानी हमेशा बच्चों के लिए सरसों के तेल की मालिश करने की सलाह देतीं हैं। जिसका कारण है कि यह तेल तासीर में गर्म माना जाता है। जो बच्चों को सर्दी-खांसी के संक्रमण से भी बचाता है। इसके साथ ही ये बच्चों की हड्डियों को मजबूत करने का काम करती है।
जैतून का तेल
अगर बात जैतून की तेल करें तो, यह तेल भी बच्चों के मालिश के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जैतून के तेल मे बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही, इसमें विटामिन-E और विटामिन-A की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल हड्डियों और मसल्स की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की किसी भी समस्या से बचाते हैं। न्यू बोर्न बेबी के लिए अरंडी के तेल की मालिश काफी फायदेमंद होता है।
नारियल तेल
नारियल तेल भी सर्दियों में बच्चों के लिए सबसे अच्छे तेलों में से एक है। यह तेल त्वचा को गहरी नमी और सूखने से बचाती है। इसके अलावा नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा को हर तरह के संक्रमण से बचाते हैं। इसकी हल्की खुशबू और मुलायम बनावट बच्चे के लिए आरामदायक होती है। नारियल तेल की मालिश से बच्चे के मसल्स को भी लचीलापन मिलता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
