England vs Australia Womens T20 Final: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमें चैंपियनशिप के इस अहम मुकाबले के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बिना कोई मैच हारे पहुंची हैं। जहां ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में वेस्ट इंडीज को हराया, वहीं इंग्लैंड ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार अपनी छठी जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब पर नजरें गड़ाए हुए है, जबकि मेजबान इंग्लैंड महिला टीम अपने डोमेस्टिक ग्राउंड पर अपने शानदार रिकॉर्ड का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।
लॉर्ड्स में इंग्लैंड का T20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने वहां खेले गए सभी चार मैच जीते हैं, जिसमें 2009 में उनकी पहली T20 वर्ल्ड कप जीत भी शामिल है। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी चिंता अनुभवी तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर एलिस पेरी की फिटनेस है, जिन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल जीत के दौरान जांघ में चोट लग गई थी।
इस रविवार यानी कि आज लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, क्रिकेट की सबसे मशहूर प्रतिद्वंद्विताओं में से एक का गवाह बनेगा, जब टूर्नामेंट की दो अजेय टीमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने होंगी।
विमेंस T20 वर्ल्ड कप में छह बार रही चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने सातवें खिताब की ओर देख रही है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपनी 150वीं महिला T20 जीत के भी करीब है। वहीं, इंग्लैंड के लिए घरेलू दर्शकों का समर्थन हर हाल में जीत हासिल करने का दबाव भी लाएगा।
यह भी पढ़ें:- New Record Unlocked: अक्षर पटेल ने रचा नया रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की मुख्य कोच शेली निट्शके ने संकेत दिया है कि मैच की अहमियत को देखते हुए, मैनेजमेंट पूरी तरह फिट न होने के बावजूद एलिस पेरी को प्लेइंग इलेवन में खिलाने पर विचार कर सकता है। दूसरी ओर, इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट की सफल वापसी के बाद इंग्लैंड भी मजबूत स्थिति में दिख रहा है। काफ (पिंडली) की चोट से उबरने के बाद, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।