इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर हमला, बोले- पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई
Indore Political News : इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह, गुजरात एटीएस की देवास कार्रवाई, सिमी नेटवर्क और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
कैलाश विजयवर्गीय (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kailash Vijayvargiya Statement : मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कांग्रेस, प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव के इस्तीफे के बाद सामने आए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ चुकी है।
विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के भीतर लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं, जो अब सार्वजनिक हो रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उज्जैन में कांग्रेस की हार के पीछे संगठन की अंदरूनी कमजोरी और आपसी मतभेदों की बात कही गई थी। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बयान ही पार्टी की मौजूदा स्थिति को स्पष्ट करते हैं।
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
इस दौरान उन्होंने गुजरात एटीएस द्वारा देवास में की गई कार्रवाई का समर्थन किया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का मध्य प्रदेश में पहले से नेटवर्क रहा है। उनके मुताबिक खंडवा, देवास और महिदपुर जैसे क्षेत्रों में पहले भी सिमी की गतिविधियां सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां ऐसे नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना के पहाड़गढ़ जंगल में अवैध कटाई का आरोप, खैर के हजारों पेड़ काटने का दावा, जमीन कब्जा रहा भू-माफिया
MP Weather News: मध्य प्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
इंदौर में पीएम ई-बस सेवा की शुरुआत, 10 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू
नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और 2027 चुनाव तैयारी पर जोर
रेवती रेंज का किया निरीक्षण
मंत्री ने अपने दौरे के दौरान रेवती रेंज का भी निरीक्षण किया और वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र के संरक्षण, हरित विकास और पर्यावरण संवर्धन को लेकर विस्तार से चर्चा की। विजयवर्गीय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें : वीर भारत न्यास मामले में जीतू पटवारी को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस; तीन दिन में माफी की मांग
‘एक पेड़ मां के नाम’
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बड़े स्तर पर संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थाओं को जोड़कर व्यापक पौधारोपण किया जाएगा। मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की।
