Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोएडा सेक्टर-18 की मल्टी लेवल कार पार्किंग से गिरी महिला, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

Woman Death Incident: नोएडा सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि काफी समय से डिप्रेशन में थी महिला,घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 05, 2026 | 12:02 PM

नोएडा सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Woman Dies By Suicide At Noida Sector 18 Multi Level Car Parking: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल कार पार्किंग परिसर में शनिवार रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक महिला ने  ऊंची मल्टी लेवल कार पार्किंग से कूदकर आत्महत्या करली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सेक्टर-18 नोएडा का सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में से एक माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस जांच में महिला की पहचान सीतू तलवार के रूप में हुई है। अधिकारियों ने जब उनके परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सीतू लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। परिजनों के मुताबिक, इससे पहले भी वह दो बार अपनी जान लेने की कोशिश कर चुकी थीं। फिलहाल नोएडा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और बस में टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, 1 की मौत, 11 लोग घायल

नितिन नवीन का लखनऊ दौरा, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और 2027 चुनाव तैयारी पर जोर

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Odisha: सरकारी आवास में मृत मिलीं महिला थाना प्रभारी ब्यूटी महंती; जांच में जुटी पुलिस, फंदे से लटका मिला शव

सेक्टर-100 में भी हाल ही में सामने आया था ऐसा मामला

कुछ समय पहले नोएडा के सेक्टर-100 स्थित एक नामी सोसाइटी में भी एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। 46 वर्षीय पारुल अग्रवाल, जो उसी सोसाइटी की निवासी थीं, ऊंचाई से गिरने के बाद मृत पाई गई थीं। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई थी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच के दौरान महिला के पति से भी पूछताछ की गई थी। उनका कहना था कि उनकी पत्नी लंबे समय से मानसिक तनाव और डिप्रेशन का सामना कर रही थीं। परिवार उस सोसाइटी में किराए के मकान में रह रहा था।

यह भी पढ़ें आगरा में पत्नी की दरिंदगी: बाथरूम में दफन रहा पति; 45 दिन तक किसी को नहीं हुई भनक, खुदाई में मिला कंकाल

जनवरी 2026 में सेक्टर-104 में भी हुई थी ऐसी घटना

जनवरी 2026 में नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एक पॉश सोसाइटी में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां अनिल गर्ग नाम के एक व्यक्ति की ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल से एक नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से परेशान थे। बताया गया था कि उन्होंने सोसाइटी की 17वीं मंजिल से छलांग लगाई थी। पुलिस ने उस मामले की भी सभी पहलुओं से जांच की थी।

Noida sector 18 multi level parking woman death investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 11:06 AM

Topics:  

  • Noida News
  • Suicide
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.