Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Year Ender 2025: इस साल कौन-सी बीमारियों ने सबसे ज्यादा किया परेशान, जिसने बढ़ाई लोगों की चिंता

Health Problems: अक्सर हम देखते हैं कि आजकल के दौर में कोई भी व्यक्ति एकदम फिट नहीं है कोई शारीरिक तो कोई मानसिक रुप से बीमार है। इस साल भी कई बीमारियों ने लोगों की चिंता को दोगुना किया है।

  • By प्रीति शर्मा
Updated On: Dec 09, 2025 | 06:11 PM

बीमारियां (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Close
Follow Us:

Major Health Problems: साल कोई भी हो लेकिन बीमारियां लोगों का पीछा नहीं छोड़ती हैं। इस बार भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिली हैं। बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ते प्रदूषण, मौसम और कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बीमारियों का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है। जहां वायरल इंफेक्शन से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक परेशानी की वजह बन रहा है।

इस साल कुछ बीमारियों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। जिसकी वजह से लोगों के बीच स्वास्थ्य पर चर्चा एक प्रमुख विषय बन गया है।

वायरल फ्लू

इस साल सबसे ज्यादा मामले वायरल फ्लू, इन्फ्लूएंजा और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के सामने आए। अचानक बढ़े तापमान, हवा की खराब क्वालिटी और सीजनल बदलावों ने इन बीमारियों के मामले दोगुने कर दिए। बच्चों और बुजुर्गों में इसका असर ज्यादा दिखा जिससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ी।

लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां

डायबिटीज, हाई BP, थायराइड और मोटापा जैसी बीमारियों ने इस साल भी लोगों को परेशान किया। गलत खानपान के अलावा कम नींद और कम शारीरिक एक्टिविटी के चलते मामलों में बढ़ोतरी देखी गई।

डेंगू और मलेरिया

गर्मियों और बारिश के महीनों में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैलती रहीं। कई राज्यों में डेंगू के मामले नए रिकॉर्ड तक पहुंचे। असामान्य मानसून रुक-रुक कर बारिश और जलजमाव इसके पीछे बड़ी वजह मानी गई।

यह भी पढ़ें:- Year Ender 2025: साल 2025 में ट्रेंड में रहें ये पॉपुलर योगासन और मॉडर्न योग शैलियाँ

पेट से जुड़ी समस्या

फूड पॉइजनिंग, गैस्ट्रोएन्टराइटिस और स्टमक इंफेक्शन इस बार सुर्खियों में रहा है। गर्मी के मौसम में दूषित भोजन और पानी के कारण बड़ी आबादी प्रभावित हुई। अस्पतालों में उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मामले कई गुना बढ़ गए। बाहर का ज्यादा खाना भी इसकी एक बड़ी वजह रहा है।

मानसिक तनाव

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लगातार स्क्रीन टाइम और काम का दबाव की वजह से असंतुलित जीवन शैली की वजह से एंग्जायटी, डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। मानसिक स्वास्थ्य आज के समय में जरूरत बनता जा रहा है जिसपर लोग खुलकर बात भी कर रहे हैं।

एक्सपर्ट के अनुसार 2025 की ये स्वास्थ्य चुनौतियां हमें अपनी इम्युनिटी मजबूत करने और लाइफस्टाइल में सुधार करके और समय पर जांच करवाने की ओर ध्यान दिलाती हैं। आने वाले समय में सावधानी और जागरूकता ही बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार होगा। रूटीन में हेल्दी फूड के साथ एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है।

Which diseases caused most concern in 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 06:11 PM

Topics:  

  • Health News
  • Public Health
  • Year Ender 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

Year Ender 2025: सत्ता-रणनीति और सियासी संघर्ष का साल! इन 10 घटनाओं ने 2025 में काटा ‘सियासी गदर’

2

ग्रीन टी पीते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, बढ़ सकती है पेट की दिक्कत

3

Year Ender 2025: किफायती SUV और EV मॉडल की धमाकेदार लिस्ट, टाटा से टेस्ला तक कौन आपके बजट में फिट?

4

Year Ender 2025: इन कोर्सेज की सबसे ज्यादा बढ़ी डिमांड, इस कारण बने स्टूडेंट्स की पहली पसंद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.