सुबह-सुबह खाली पेट क्या खाएं और क्या पीएं, जानिए क्या बोलता है आयुर्वेद
आयुर्वेद में सुबह खाली पेट कुछ चीजों को खाने की सलाह दी गई है, जो दवाइयों से भी ज्यादा असरदार मानी जाती है। अगर आप रोजाना सुबह कुछ चीजों का सेवन करेंगे, तो आपको छोटी-मोटी बीमारियों से राहत मिल सकती है
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह खाली पेट क्या खाना या पीना सबसे फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
मौजूदा भागदौड़ भरी जीवनशैली में पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहने के लिए सुबह की शुरुआत सही चीजों के साथ करना जरूरी है। सुबह नाश्ते में ऐसे चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे मेटाबॉलिज्म तेज हो ताकि शरीर में फैट जमा नहीं हो पाए।
आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों ही इस बात पर ज़ोर देते हैं कि सुबह का पहला आहार हल्का, पौष्टिक और शरीर को “जगाने” वाला होना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं, दोनों दृष्टिकोण से सुबह खाली पेट क्या खाना या पीना सबसे फायदेमंद होता है
सुबह खाली पेट सबसे पहले क्या खाना चाहिए
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह का समय वात और कफ दोष के संतुलन का होता है। सुबह उठते ही शरीर ठंडा, सुस्त और धीमा होता है, इसलिए ऐसे फूड लेने चाहिए जो शरीर को गर्मी दें, पाचन को धीरे से एक्टिव करें और आंतों की सफाई में मदद करें।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
-
करें गुनगुना पानी का सेवन
आयुर्वेद में दिन की शुरुआत एक या दो गिलास गुनगुने पानी से करने की सलाह दी जाती है। इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर पीना शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है और कब्ज से भी राहत दिलाता है।
-
करें छुहारा का सेवन
अगर आप दिन की शुरुआत दो भिगोया हुआ छुहारा के साथ करते है तो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपकी सेहत को बहुत फायदा मिलेगा। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो सुबह खाली पेट दो भिगोया हुआ छुहारा रोजाना खाने से आपको काफी फायदा मिलेगा।
-
भीगे हुए बादाम और किशमिश का सेवन
रातभर भिगोए हुए 45 बादाम और कुछ किशमिश खाना आयुर्वेद में बेहद पौष्टिक माना गया है। बादाम दिमाग के लिए फायदेमंद हैं और किशमिश शरीर में आयरन और एनर्जी का स्तर बढ़ाती है।
-
भीगा हुआ त्रिफला या जीरा पानी का सेवन
आप अपनी दिन की शुरुआत भीगा हुआ त्रिफला या जीरा पानी का सेवन के साथ भी कर सकते है। रातभर भिगोकर रखे गए त्रिफला पाउडर का पानी या जीरा पानी सुबह पीना शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह लिवर को साफ करता है और गैस, एसिडिटी से भी राहत दिलाता है।
पीरियड के दर्द से छुटकारा पाने के लिए रामबाण हैं ये घरेलू नुस्ख़े
-
फ्रेश हर्बल टी का सेवन
अधिकांश लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है हालांकि, खाली पेट चाय पीना हमारे सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। अगर आपको भी सुबह उठते ही दूध वाली चाय पीने की आदत है तो इसे आप हर्बल टी से रिप्लेस कर सकते है। तुलसी या अन्य हर्ब्स से बना फ्रेश हर्बल टी पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। सुबह उठने के थोड़ी देर बाद ही हर्बल टी पीना चाहिए। इससे आपका स्ट्रेस लेवल भी कम होगा।
