हाई बीपी वालों के लिए किचन की ये 5 चीजें हैं बन सकती हैं मौत का सामान, सतर्क हो जाएं, परहेज़ देगा गुड हेल्थ
आज के समय में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिसकी वजह से अमूमन लोग हाई बीपी और लो बीपी की समस्या के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में इन मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
मौजूदा समय में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन चुकी है। यह सिर्फ वयस्कों को ही नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को भी अपना शिकार बना रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों की कुल संख्या लगभग 1.3 बिलियन है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में हाई बीपी से बड़ी संख्या में लोगों की जाने जाती है।
इसके अलावा, आपको बता दें, हमारी किचन में कई ऐसी चीजें होती हैं,जिसके सेवन से भी हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे लोगों के लिए जहर के समान है। अगर, आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो इन 5 चीजों से दूरी बनाना आपके के लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों क्या नहीं खाना चाहिए?
हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए :
सम्बंधित ख़बरें
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Guru Purnima 2026: गुरु को क्या भेंट करें? ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
बेकिंग सोडा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बेकिंग सोडा खाने से बचना चाहिए। क्योंकि, बेकिंग सोडा में भी सोडियम बाइकार्बोनेट होता है, जो शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ाता है। इसका ज्यादा इस्तेमाल हाई बीपी वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है।
नमक
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को बेकिंग सोडा के अलावा, नमक का सेवन भी कम करना चाहिए।
क्योंकि नमक सोडियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है। ऐसे में हाई बीपी वाले लोगों को खाने में नमक की मात्रा बहुत कम रखनी चाहिए। टेबल सॉल्ट के अलावा, चिप्स, नमकीन और प्रोसेस्ड फूड में भी बहुत अधिक मात्रा में नमक होता है, इसलिए इनसे भी बचें।
डिब्बाबंद फूड
आपको बता दें, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को डिब्बाबंद फूड से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए। रेडी-टू-ईट मील्स, डिब्बाबंद सूप, और अन्य प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। इनमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स और अनहेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो हाई बीपी को और बढ़ा सकते हैं।
अचार
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अचार का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अचार बनाने की प्रक्रिया में बहुत अधिक नमक और तेल का इस्तेमाल होता है। यह दोनों ही चीजें हाई बीपी वाले लोगों के लिए हानिकारक हैं। अचार का सेवन करने से ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ सकता है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अचार खाने से बचना चाहिए।
ट्रांस फैट वाले फूड
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अचार के अलावा ट्रांस फैट वाले फूड जैसे कि तला हुआ भोजन, बेकरी प्रोडक्ट्स आदि खाने से बचना चाहिए। ये न केवल ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं, बल्कि हृदय स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं ।
आपको बता दें कि, अपनी लाइफस्टाइल और हेल्थ में ये छोटे-छोटे बदलाव कर आप ब्लड प्रेशर को हमेशा कंट्रोल रख सकते है। इसके अलावा, ऊपर बताई गई 5 चीजों से दूरी बनाकर रखें।
