धनिया से 'धनी' कुछ और कहां, स्वाद से ज्यादा सेहत के लिए है अनमोल, जानिए इसके फायदे

Coriander Leaves:औषधीय गुणों से भरपूर हरी धनिया का सेवन इम्यूनिटी, पाचन, ब्लड शुगर, हार्ट हेल्थ, वजन और आंखों के लिए फायदेमंद हैं। ऐसे में जानिए सर्दियों में इसके सेवन से होने वाले लाभ क्या हैं?
धनिया से 'धनी' कुछ और कहां, स्वाद से ज्यादा सेहत के लिए है अनमोल, जानिए इसके फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर होता है 'धनिया' (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Coriander Leaves benefits: सर्दी के मौसम में हरी धनिया बाजार में खूब मिलती है। इसका इस्तेमाल अधिकतर चीजों में किया जाता है। दाल-सब्जी बिना धनिये के अधूरी लगती है, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि हरा धनिया सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि हमारी थाली में नेचुरल मेडिसिन है।

सर्दी हो या गर्मी, हर मौसम में धनिया खाने का अपना अलग फायदा है। आयुर्वेद इसे त्रिदोष संतुलक, पाचन सुधारक और रक्त शुद्ध करने वाला पौधा मानता है।

आधुनिक विज्ञान इसे माइक्रोन्यूट्रिएंट और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सुपर हर्ब कहता है। हरा धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को कई फायदे भी देता हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर होता है 'धनिया'

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर धनिया की छोटी-सी पत्ती में विटामिन A , C , K, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और कई तरह के एंजाइम भरे होते हैं। बता दें, इतना ही नहीं, एक मुट्ठी हरा धनिया एक सेब जितना एंटीऑक्सीडेंट देता है। यह शरीर की सफाई और कोशिकाओं की सुरक्षा में बेहद कारगर है। इसलिए भारतीय रसोई में इसे थाली का फ्रेश टॉनिक माना जाता है।

हरी धनिया के फायदे

यदि आप अपनी डाइट में हरी धनिया को शामिल करते है तो इससे ढेरों फायदे होते है-

  • पाचन तंत्र दुरुस्त

यदि आप अपनी डाइट में हरी धनिया को शामिल करते है तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और भूख न लगने जैसी दिक्कतों को दूर किया का सकता हैं।

  • इम्यूनिटी पावर बढ़ाती है

हरी धनिया खाने से इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती हैं। हरी धनिया विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से बचाव कर सकता हैं। इसे भी पढ़ें:-आंवला और नींबू में से क्या है ज़्यादा फायदेमंद, किसमें है ज़्यादा विटामिन सी, जानिए दोनों की ख़ासियत 

  • ब्लड शुगर कंट्रोल करता है

हरी धनिया खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद हो सकता हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

  • हार्ट के लिए फायदेमंद

सर्दी में हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में सर्दी में हरे धनिए के सेवन से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता हैं। हरे धनिए के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com