लोबिया की दाल है ‘सर्दियों का पावरहाउस’, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ इन बीमारियों पर कसती है लगाम
लोबिया की दाल जिसे रवा दाल के नाम से भी जाना जाता है। एक स्वादिष्ट और पौष्टिक दाल है। इस दाल को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। लोबिया में ऐसे कई विटामिन और मिनिरल्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन समस्याओं में कारगर है लोबिया की दाल, (सौ.सोशल मीडिया)
Lobia Benefits: दालें भारतीय किचन का एक अहम हिस्सा है। आपको बता दें कि दालें न सिर्फ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, बल्कि, दाल को प्रोटीन का सबसे बड़ा सोर्स माना जाता है। इसलिए, इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। दाल प्रोटीन के साथ विटामिन और मिनिरल्स से भरपूर होती हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती हैं।
एक दाल ऐसी भी है जो शरीर को फौलाद सा मजबूत बना सकते हैं। यानी, इसका सेवन सर्दियों में करने से हड्डियां बेहद मजबूत होंगी। इस दाल को पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। हम जिस दाल की बता कर रहे हैं, वह है लोबिया की दाल।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
सम्बंधित ख़बरें
Iron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Morning Tea Habit: सुबह की चाय कहीं बिगाड़ न दे आपका पेट, बस अपनाएं ये 1 आसान नियम और रहें बेफिक्र
Custard Apple Benefits: शरीफा के अनोखे गुण, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, जानें इसके फायदे
Healthy Lifestyle Tips: बढ़ती उम्र में फिटनेस बनाए रखने के लिए सुबह की दिनचर्या में शामिल करें ये हेल्दी आदतें
लोबिया में ऐसे कई विटामिन और मिनिरल्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें 13 ग्राम प्रोटीन और 11 ग्राम फाइबर होता है। तो आइए जानते हैं, इस दाल का सेवन करने से हमे कौन सा फायदा मिलता है।
इन समस्याओं में कारगर है लोबिया की दाल-
नियंत्रित होता है ब्लड शुगर लेवल
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोबिया का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन को धीमा करता है और शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह आंतों के बेहतर कामकाज में मदद कर सकती है।
हड्डियों के लिए बड़ा फायदेमंद
आपको बता दें, शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ -साथ लोबिया हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इस दाल के सिर्फ़ 1/2 कप में हमारी रोज़ाना की ज़रूरत का 8 प्रतिशत कैल्शियम होता है। अगर इसका रोज़ाना सेवन करें तो हड्डियाँ मज़बूत बनती हैं और जोड़ों के दर्द या कमज़ोरी की समस्या दूर होती है।
शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है
लोबिया में भरपूर मात्रा में मैंगनीज होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की ऊर्जा पैदा करने वाली कोशिकाओं में मदद करते हैं। जबकि, लोबिया में मौजूद प्रोटीन की मात्रा मांसपेशियों और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।
बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ के अनुसार, रोग प्रतिरोधक यानी इम्यूनिटी C, A और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो सर्दी और खांसी जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए काफी असरदार मानी जाती है।
