Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साल 2026 में मोटापा कम करने का ले रहे है आप संकल्प, भूलकर भी ना करें ये आम गलतियां

New Year Weight Loss Resolution: 2026 में वेट लॉस संकल्प बनाते समय लोग अक्सर कुछ आम गलतियाँ कर देते हैं। जानें किन आदतों से बचना चाहिए और कैसे हेल्दी, टिकाऊ वजन घटाने की शुरुआत करें।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 11, 2025 | 05:14 PM

नया साल वेट लॉस संकल्प (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weight Loss Resolution 2026: साल 2025 का अंतिम महीना दिसंबर चल रहा है इस महीने में साल भर के संकल्प और गलतियों को याद किया जाता है। जो संकल्प हमने साल 2025 के लिए थे वह कितने पूरे हुए और कितने नहीं इस पर विचार करने के लिए दिसंबर का महीना सही होता है। आजकल हर कोई मोटापा और वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है इसके लिए कई प्रयास भी करते है। वजन कम करने के लिए इस बार यानि नए साल 2026 के लिए भी लोग अपने वजन को कंट्रोल करने के लिए नए संकल्प बना रहे है।

यह संकल्प भले ही वजन को कम करने के लिए होते है लेकिन इस दौरान हम कई गलतियां कर बैठते है जो संकल्प को साल खत्म होने तक सफल नहीं होने देते है। चलिए जान लेते है ऐसी कौन सी गलतियां है जो हमें नहीं दोहराना चाहिए।

साल 2026 में वेट लॉस संकल्‍प के दौरान ना करें ये गलतियां

अगर आप साल 2026 के लिए वेट लॉस का संकल्प ले रहे है तो आपको इन गलतियों को नहीं करना चाहिए, जो इस प्रकार है…

सम्बंधित ख़बरें

तुलसी के पत्ते में छिपा है बेदाग खूबसूरती का सीक्रेट, 7 दिन में मुंहासे और दाग-धब्बे होंगे गायब!

Coast Guard Day History: महज 49 साल में कैसे भारत का सुरक्षा कवच बनी यह फोर्स? जानें शौर्य का पूरा सफरनामा

Valentines Day पर पहली बार जा रहे हैं डेट पर? यहां जानिए पार्टनर को इंप्रेस करने के 4 ख़ास आइडिया

Valentine’s Week History: वैलेंटाइन डे से पहले क्यों आते हैं ये 7 दिन? हर दिन के पीछे छिपा है एक गहरा राज!

1- डाइट और एक्सरसाइज पर निर्भरता

कई लोग वजन को कम करने के लिए सोचते है कि, डाइट और एक्सरसाइज का सही होना जरूरी है। यह बात सही है लेकिन आपको मोटापा या वजन घटाना है तो, हेल्दी खाना, नियमित एक्‍सरसाइज और मानसिक सेहत तीनों को बेहतर रखना जरूरी होगा।अगर आप डाइट में कई पोषक तत्वों की कमी करेंगे तो आपका वजन घटेगा नहीं आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाएगी। इसके लिए फल, सब्जियां, दालें, प्रोटीन और साबुत अनाज खाएं और नियमित एक्सरसाइज करें।

2- तेजी से वजन न घटाएं

अगर आप टाइम शेड्यूल के अनुसार तेजी से वजन घटाने का प्रयास कर रहे है तो यह गलत है आपको धीरे-धीरे वजन घटाने पर जोर देना चाहिए। फैट डाइट या बहुत कम कैलोरी लेने से थोड़े समय के लिए वजन कम होता है, लेकिन बाद में वजन फिर बढ़ जाता है। इसलिए धीरे-धीरे और नियमित रूप से वजन घटाने पर ध्यान दें। हफ्ते में केवल एक किलो वजन कम करना ही सुरक्षित है।

3-एक्सपर्ट से सलाह लें

कई लोग खुद ही डाइट प्लान और एक्सरसाइज करने लगते है लेकिन अगर आप सही तरीके से वजन घटाने का सोच रहे है तो, एक्सपर्ट की सलाह को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर या डाइट एक्‍सपर्ट से सलाह लेकर अपनी सेहत के अनुसार सही वेट लॉस डाइट प्लान बना सकते हैं। यह आपकी बीमारी का ख्याल रखते हुए सही प्लान रहेगा।

4-डाइट पर भरोसा रखें

कई बार ऐसा होता है कि, डाइट में गड़बड़ी हो जाती है इसके लिए हिम्मत हारने या निराश होने से बेहतर है कोशिश करते रहें।खुद को समझें और माफ करना सीखें। गलती को सीखने का मौका समझें, न कि हार का कारण।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में साइनस की समस्या से निजात दिलाता है ये प्राणायाम, योग एक्सपर्ट से जानिए करने का तरीका

5-नींद की कमी को दूर करें

कई बार ऐसा होता है कि, डाइट और एक्सरसाइज तो सही लेते है लेकिन नींद की कमी को पूरा नहीं कर पाते है इससे मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए आप नींद का कोटा पूरा करें। तनाव, नींद की कमी और भावनात्मक समस्याएं वजन घटाने की कोशिशों को खराब कर सकती हैं। स्‍ट्रेस के लक्षणों को मैनेज करें और नींद पूरी लें।

 

Weight loss mistakes to avoid 2026 resolution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 08:35 AM

Topics:  

  • Happy New Year 2026
  • Health News
  • Lifestyle News
  • Weight Loss Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.