तुलसी के पत्ते में छिपा है बेदाग खूबसूरती का सीक्रेट, 7 दिन में मुंहासे और दाग-धब्बे होंगे गायब!
Skincare Tips: तुलसी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग औषधी के रुप में करते हैं लेकिन यह स्किन के लिए भी उतनी ही फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल चेहरे की कई समस्याओं का दूर कर सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)
Tulsi Uses for Skincare: बेदाग और चमकती त्वचा हर किसी की चाहत होती है लेकिन प्रदूषण और तनाव अक्सर मुहांसों का कारण बनते हैं। लेकिन हम एक ऐसा घरेलू उपाय सुझा रहे हैं जो न केवल सस्ता है बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी त्वचा को भीतर से निखारता है।
हर भारतीय घर के आंगन की शोभा बढ़ाने वाली तुलसी सिर्फ एक पवित्र पौधा नहीं बल्कि औषधीय गुणों का खजाना है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के अनुसार तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण खून को साफ कर त्वचा की समस्याओं को जड़ से खत्म करते हैं।
कैसे काम करती है तुलसी
तुलसी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो चेहरे की सूजन और लालिमा को कम करते हैं। जब हम तुलसी का सेवन करते हैं तो यह रक्त को शुद्ध करती है जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह महंगी क्रीम्स और केमिकल युक्त ट्रीटमेंट से कहीं अधिक प्रभावी और सुरक्षित है।
सम्बंधित ख़बरें
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
यह भी पढ़ें:- डेनिम, लेदर या पफर जैकेट? अपनी बॉडी टाइप और उम्र के अनुसार ऐसे चुनें परफेक्ट लुक
त्वचा के लिए तुलसी के रामबाण उपाय
तुलसी फेस पैक
मुहांसों और जिद्दी दागों को हटाने के लिए 8-10 तुलसी के पत्तों को पीसकर मुल्तानी मिट्टी या शहद में मिलाएं। इस पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। यह न केवल अतिरिक्त तेल को सोखता है बल्कि त्वचा को ठंडक भी देता है। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल चमत्कारिक परिणाम दे सकता है।
तुलसी का पानी
रात भर एक गिलास पानी में 5-7 तुलसी के पत्ते भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। यह शरीर को अंदर से साफ करता है जिससे चेहरे पर कुदरती चमक आती है और नए पिंपल्स निकलना बंद हो जाते हैं।
तुलसी की चाय
तनाव के कारण होने वाले मुहांसों के लिए तुलसी की चाय सबसे बेहतर है। पत्तों को पानी में उबालकर उसमें नींबू या शहद मिलाकर पिएं। यह न केवल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाएगा, बल्कि तनाव को कम कर त्वचा की रंगत को भी सुधारेगा।
आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि तुलसी के साथ-साथ संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना अनिवार्य है। यदि मुहांसों की समस्या बहुत गंभीर हो तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
