- Hindi News »
- Health »
- Unique Cycle Flour Mill Machine Introduced At Up Trade Show
दम लगाओ, रोटी पाओ: ट्रेड शो में फिटनेस का तड़का, अनोखी साइकिल आटा चक्की मशीन हुई पेश
UP International Trade Show 2025: मोटापा की समस्या या वजन घटाने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक फैक्ट्री में अनोखी मशीन तैयार की गई है।
- Written By: दीपिका पाल

ट्रेड शो में फिटनेस का तड़का (सौ. डिजाइन फोटो)
Atta Chakki Machine: सेहत के लिए वैसे खानपान या अच्छी आदतों पर ध्यान देने की बात कही जाती है। वैज्ञानिकों द्वारा कई अविष्कार भी किए जाते है जो सेहत को और बेहतर बनाने का प्रयास करते है। मोटापा की समस्या या वजन घटाने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित एक फैक्ट्री में अनोखी मशीन तैयार की गई है। यह एक ऐसी मशीन है जिसका मूल मंत्र- “दम लगाओ, रोटी खाओ — और मोटापा भी घटाओ!” अगर आपसे कोई कहे कि रोजाना एक्सरसाइज भी हो जाएगी, मोटापा भी घटेगा और घर का आटा भी पिस जाएगा।
जानिए कैसी है मशीन
उत्तरप्रदेश के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हाल ही में एएसवाई साइकिल आटा चक्की नाम की यह अनूठी मशीन सागर टूल्स एंड मशीन्स, गौतम बुद्ध नगर की ओर से पेश की गई है। इस मशीन को देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यह साधारण ट्रेडमिल या स्पिनिंग साइकिल नहीं, बल्कि एक ऐसी एक्सरसाइज मशीन है जो साथ-साथ आटा भी पीसती है। मशीन पर बैठे व्यक्ति को साइकिल की तरह पैडल मारने होते हैं। जैसे-जैसे पैडल घूमते हैं, नीचे लगा चक्की सिस्टम घूमता है और ऊपर डाले गेहूं या अन्य अनाज को पीसना शुरू कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
हैंडपंप पर पानी पिया तो दलित बाप-बेटे से चटवाया थूक, जूते में पिलाया पानी! निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
सेहत को भी मिलेगा फायदा
इस साइकिल के जरिए फायदा मिलेगा। यहां पर इस दौरान व्यक्ति को कैलोरी बर्न करने का पूरा मौका मिलता है। स्टॉल पर लगी जानकारी के अनुसार, इस मशीन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जिनमें शुगर और डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक, घुटनों और जोड़ों के दर्द में राहत, कैलोरी बर्न कर मोटापा नियंत्रण, त्वचा में चमक और इम्यून सिस्टम मजबूत, तनाव मुक्त और हेल्दी जीवन शैली शामिल हैं। मशीन के निर्माता बताते हैं कि 15 से 20 मिनट पैडल मारने पर लगभग आधा किलो आटा तैयार हो जाता है।
ये भी पढ़ें- बालों की सेहत के लिए रामबाण औषधि है नारियल का तेल, जानिए किन चीजों को मिलाने से मिलता है फायदा
यानी परिवार के लिए सुबह की कसरत ही शाम की रोटी की तैयारी भी! प्रदर्शनी में आए लोग इस मशीन को बड़े उत्साह से आजमा रहे थे। खास बात यह रही कि महिलाएं भी इसमें विशेष रुचि लेती दिखीं, क्योंकि यह मशीन न सिर्फ फिटनेस के लिए उपयोगी है, बल्कि किचन का काम भी आसान बनाती है। देश में फिटनेस और ऑर्गेनिक जीवनशैली का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में मैनुअल साइकल-चक्की जैसी पर्यावरण मित्र और बिजली रहित मशीन ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में बड़ा बदलाव ला सकती है।
आईएएनएस के अनुसार
Unique cycle flour mill machine introduced at up trade show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














