दूध-दही ही नहीं, ये वेजिटेरियन फूड्स भी हैं कैल्शियम का बढिया सोर्स
कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक जरूरी मिनरल है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। ऐसे में कुछ वेजिटेरियन सोर्स से भी कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
इन वेजिटेरियन फूड्स में कैल्शियम (सौ.सोशल मीडिया)
शरीर के लिए कैल्शियम का होना बेहद जरूरी है। कैल्शियम एक जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यह नर्वस सिस्टम कम्यूनिकेशन, मांसपेशियों के सिकुड़ने और हार्ट हेल्थ के लिए भी महत्वपूर्ण है। जैसा कि आप जानते हैं कि कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे फ्रैक्चर और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ भी जाता है।
ऐसे में अक्सर लोग ये मानते हैं कि कैल्शियम केवल दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स से ही मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि कई वेजिटेरियन सोर्स ऐसे हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ कैल्शियम युक्त फूड्स के बारे में बताने जा रहे है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकता हैं तो आइए जानते हैं इनके बारे में-
दूध और दही से ज्यादा है इन वेजिटेरियन फूड्स में कैल्शियम :
हरी पत्तेदार सब्जियां
आपको बता दें, कई लोगों का लगता है कि कैल्शियम केवल दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स से ही मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि कई वेजिटेरियन सोर्स ऐसे हैं, जो कैल्शियम से भरपूर होते हैं। जैसे पालक, सरसों, मेथी और चौलाई जैसी हरी सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। जिसमें 100 ग्राम पालक में लगभग 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
बादाम
दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स के अलावा बादाम भी कैल्शियम पाया जाता हैं। बता दें, बादाम न सिर्फ कैल्शियम बल्कि प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का भी अच्छा स्रोत हैं। रोजाना बादाम खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी भी मिलेगी।
तिल
बता दें, तिल भी कैल्शियम का बढ़िया स्रोत है। 100 ग्राम सफेद तिल में लगभग 975 मिलीग्राम कैल्शियम हो
अगर बच्चे पेट के कीड़े से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत
संतरे
अगर फल की बात करें तो संतरे में कैल्शियम और विटामिन C दोनों भरपूर मात्रा में होते है। विटामिन सी कैल्शियम के अवशोषण में सहायक होता है, जिससे शरीर में हड्डियों की मजबूती बढ़ती है। आपको बता दें, रोजाना एक संतरे का सेवन करना आपके शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान कर सकता है।
सोया प्रॉडक्ट्स
टोफू, सोया मिल्क और सोया चंक्स कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। 100 ग्राम टोफू में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।
