भूलकर भी रात में नहीं खानी चाहिए ये दालें, झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान
पोषक तत्वों से भरपूर दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।दोपहर के समय सभी प्रकार की दालें खाई जा सकती हैं, जबकि रात में कुछ दालों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए, इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
रात में इन दालों का सेवन नहीं करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Right Time To Eat Pulses:पोषक तत्वों से भरपूर दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दाल में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए दाल का सेवन सही समय और मात्रा में करना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दाल खाने का सही समय क्या है?
दोपहर के समय सभी प्रकार की दालें खाई जा सकती हैं, जबकि रात में कुछ दालों का सेवन भूल से भी नहीं करना चाहिए, इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं रात में कौन सी दाल का सेवन नहीं करना चाहिए।
रात में इन दालों का सेवन को नहीं खानी चाहिए
सम्बंधित ख़बरें
Litchi Health Risks: खाली पेट लीची खाने से क्यों है जान का खतरा? जानिए साइंटिफिक वजह
Dinner Rules: डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का खतरा
Yoga For High BP: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 3 योगासन, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Heatwave: भीषण गर्मी में खुद को युवा कैसे रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्थ टिप्स
अरहर दाल
अरहर दाल भारी और देर से पचने वाली होती है, जिससे गैस और एसिडिटी हो सकती है। रात में अरहर यानी तूर दाल का सेवन से बचना चाहिए।
मसूर दाल
रात में मसूर दाल से कफ बढ़ता है, जिससे रात में सोते समय खर्राटे और बलगम बनने की समस्या हो सकती है।
काली उड़द दाल
ये दाल मखनी वाली दाल है, जिसे रात में नहीं खाना चाहिए। यह सबसे भारी और पचने में कठिन होती है। जिससे पेट में भारीपन महसूस होता है।
रात में कौन सी दाल खा सकते हैं
अगर आप रात में दाल का सेवन करना चाहते हैं तो मूंग दाल, चने की दाल या मटर की दाल का सेवन कर सकते हैं। हालांकि रात के वक्त इन दालों का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
मूंग दाल हल्की, जल्दी पचने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। चना दाल का सेवन कम मात्रा में करने से कोई नुकसान नहीं होता है लेकिन अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए। मटर दाल हल्की होती है और पेट के लिए फायदेमंद हो सकती है।
जानिए दाल खाने के फायदे
आपको बता दें, शाकाहारियों के लिए दाल सबसे अच्छा प्रोटीन स्रोत होता है। लो कैलोरी और हाई फाइबर के कारण दाल वजन घटाने में सहायक होती है। दाल में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को काबू में रखते हैं।
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है।
दाल में कैल्शियम और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह बालों और त्वचा के लिए लाभदायक हैं।
इसके अलावा, दालें एनर्जी बूस्टर का काम करती हैं। ये एनीमिया से बचाती हैं और शरीर को ऊर्जा देती हैं। लिवर और किडनी के लिए दाल फायदेमंद हैं। दाल का नियमित सेवन टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
