सरसों के साग का स्वाद के क्या कहने, लेकिन ये लोग ज़रूर करें परहेज़, नुकसान जान लें
सरसों का साग भले ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए इन लोगों को सरसों का साग खाने से बचना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
किन लोगों को सरसों का साग नहीं खाना चाहिए
Mustard Greens:सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में कई तरह के साग-सब्जियां मिलने शुरू हो जाते हैं। लेकिन लोगों को सबसे ज्यादा सरसों के साग का इंतजार रहता है। मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग की जोड़ी खाने में इतनी लाजवाब होती है कि लोग इसे एक बार में इतना बना लेते हैं कि 2 से 3 दिन तक इसका सेवन करते हैं।
सरसों का साग भले ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, किन लोगों के लिए सरसों का साग नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इन लोगों को सरसों का साग खाने से करना चाहिए परहेज
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
Monsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
पथरी के मरीज
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को पथरी और स्टोन की समस्या है। उन लोगों को सरसो के साग खाने से बचना चाहिए। इसका सेवन आपके स्टोन के आकार और दर्द को बढ़ा सकता है।
हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
किडनी के मरीज
जिन लोगों को किडनी से जुड़ी कोई भी समस्या है तो वे लोग सरसो के साग का सेवन न करें। वहीं, जरूरत से ज्यादा सरसों का साग खाने से भी किडनी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
दिल के मरीज
हार्ट के पेशेंट को भी सरसो के साग का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन-K पाया जाता है जो खून का थक्का जमा देता है। जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है।
गैस और एसिडिटी से जुड़ी समस्या
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या या एसिडिटी की समस्या है तो सरसो के साग का सेवन न करें। यह आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
थायरॉइड के मरीजों
थायरॉइड के मरीजों को सरसों का साग नहीं खाना चाहिए। सरसों में गॉयट्रोजेनिक पदार्थ होते हैं, जो थायरॉइड ग्रंथि की कार्यक्षमता को बाधित कर सकते हैं। थायरॉइड रोगियों को इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
जिन्हें एलर्जी की समस्या हो
सरसों का साग कुछ लोगों में एलर्जिक प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है, जैसे त्वचा पर रैशेज, गले में जलन या सांस लेने में दिक्कत।जिन लोगों को आयरन से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें यह साग सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
