- Hindi News »
- Health »
- These Bad Habits In Daily Life Will Weaken The Bones
सावधान ! आज से ही बदलें दैनिक जीवन की यह 5 आदतें, नहीं तो चूर-चूर हो जाएगी आपकी हड्डियां
Bone Health: हमारे शरीर की हड्डियां कमजोरी होने लगती है। इन कमजोरी से मजबूती पाने के लिए आपको इन गलत आदतों को आज से ही बदल लेना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल

हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Bone Strength Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त जिंदगी के साथ सेहत का ख्याल रख पाना आसान नहीं होता है। इस बीच ही शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगती है। स्वस्थ जीवन के लिए सिर्फ खानपान या एक्सरसाइज ही नहीं हेल्दी आदतों का होना भी जरूरी होता है। लेकिन हम खुद का ख्याल नहीं रख पाते है और गलत आदतों को बनने देते है।
इसका असर यह होता है कि, हमारे शरीर की हड्डियां कमजोरी होने लगती है। इन कमजोरी से मजबूती पाने के लिए आपको इन गलत आदतों को आज से ही बदल लेना चाहिए।
इन गलत आदतों को आज से करें सही
हड्डियों की कमजोरी को दूर करने के लिए इन गलत आदतों को आज से ही बदल लेना चाहिए…
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
1- घंटों एक जगह बैठकर काम करना
अगर आप ऑफिस में डेस्क जॉब करते है तो आपको घंटों एक जगह पर बैठकर ही काम करना पड़ता है। इस दौरान आपको एक ही पॉजिशन में बैठकर काम करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि, लगातार एक ही पोजिशन में बैठने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की कमी हो जाती है, जो हड्डियों की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है। इसके अलावा आपके शरीर का स्पाइन भी कमजोर हो जाता है, कमर और घुटनों का दर्द भी बढ़ जाता है। अगर आपके काम के घंटे आठ है तो आप एक दो घंटे में कुछ देर के लिए ब्रेक ले सकते है।
2- धूप में समय नहीं बिताना
हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी जरूरी होता है इसकी पूर्ति का प्राकृतिक स्त्रोत सूर्य की रोशनी होती है। सर्दियों में हमें विटामिन डी की पूर्ति धूप से करना चाहिए।आज कल लोग घंटों अपने काम में इतने बिजी रहते हैं की कुछ देर भी धूप में नहीं बिता पाते हैं। इस आदत की वजह से विटामिन डी कमी और हड्डियों में कमजोरी की शिकायत होती है। इसक आदत को बदलते हुए आप कम से कम 20-30 मिनट की धूप तो जरूर बिताएं।
3- शरीर में पानी की कमी
आप अगर दिन में कम मात्रा में पानी पीते है तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। यह गलत आदत भी आपके शरीर और हड्डियों की कमजोरी का कारण होती है। पानी की कमी से हमारी बोन मैरो और ज्वाइंट्स ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। इसके अलावा पानी की कमी से हड्डियों की कमजोरी तो होती है साथ ही जोड़ों में सूखापन, दर्द और कैल्शियम अवशोषण प्रभावित होता है। इसकी पूर्ति के लिए आपको दिन में करीब 7-8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
4- कैल्शियम और प्रोटीन की पूर्ति
एक उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की कमी हो जाती है जो हड्डियों की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण है। हम आजकल प्रोसेस्ड फूड्स, फास्ट फूड और चाय-कॉफी का सेवन ज्यादा करते है लेकिन जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं कर पाते है। अगर आपके शरीर में प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति नहीं होती है तो हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसकी पूर्ति के लिए आप कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ने लगते है निमोनिया के सबसे ज्यादा मामले, कारण जानकर तुरंत करें ऐसे बचाव
5- नींद की कमी के कारण
मौजूदा समय में हर किसी आदत गलत होती जा रही है यहां पर मोबाइल पर हम कितना समय बिता देते है इसकी जानकारी नहीं होती है। मोबाइल देखने की इस आदत की वजह से 8 घंटे वाली नींद की पूर्ति भी हम नहीं कर पाते है। नींद की कमी से हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा एक ही पॉजीशन में मोबाइल देखने से शरीर की हड्डियां भी कमजोर हो जाती है।
These bad habits in daily life will weaken the bones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













