- Hindi News »
- Lifestyle »
- Which Vegetables Will Give Warmth To The Body And Strength To The Bones In The Winter Season
सर्दी के मौसम में कौन सी सब्जियां देंगी शरीर को गर्मी और हड्डियों को ताकत, जानिए उनके नाम
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सब्जियां
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: सर्दियों में खुद को ठंड (Winter Season) से बचाना और हेल्दी (Healthy) रहना काफी मुश्किल काम होता है। इसके लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने के साथ अच्छी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। खाने-पीने का सीधा असर हमारे शरीर पर होता है और हेल्दी खाना बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
सर्दी के मौसम में सब्जियों (Vegetables) का जमकर सेवन करना चाहिए। सब्जियों में हर तरह के पोषक तत्व पाए हैं, जो शरीर को ठंड से बचाते हैं और गर्माहट भी बनाए रखती हैं। आज हम 5 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिसका सेवन करना ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इन सब्जियों को खाने से आप इस मौसम में हेल्दी बने रहेंगे। आइए जानें इन सब्जियों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
RCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
डाइटिशियन की मानें तो, सर्दियों में हरी मटर का सेवन करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और जिंक आदि पाई जाती हैं। मटर में विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। हरी मटर को पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर होता है। मटर शरीर को इंफ्लेमेशन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकती हैं। ऐसे में सर्दियों में हरी मटर का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं।
गाजर एक और सब्जी है जो ज्यादातर सर्दियों के महीनों में उपलब्ध होती है। यह विटामिन और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। गाजर का सेवन करने से शरीर में विटामिन-A, C, D, E और K की कमी को दूर की जा सकती है। महत्वपूर्ण विटामिनों के अलावा, गाजर में फोलेट, आयरन, कॉपर, पोटेशियम और बहुत कुछ शामिल हैं। गाजर के कई स्वास्थ्य कई हैं। मिसाल के तौर पर, रोजाना इसके सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर होती है, इम्यूनिटी बेहतर होती है और कैंसर से बचाव होता है। गाजर का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल भी बेहतर तरीके से नियंत्रित होता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ठंड में सुपरफूड्स की बात हो और मूली का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। सर्दियों में मूली का सेवन करना भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। मूली विटामिन-B और विटामिन-C, K साथ-साथ पोटेशियम का अच्छा स्रोत है। मूली लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाती है और किडनी को साफ करती है। डायबिटीज के मरीज भी मूली का जमकर सेवन कर सकते है।
पालक भारतीय घरों में सबसे आम पत्तेदार सब्जियों में से एक है। पालक में कई आवश्यक विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। पालक का सेवन कैंसर और अस्थमा से बचाता है। यह रक्तचाप को भी कम करता है, जिसका अर्थ है कि यह उच्च रक्तचाप से पीड़ित किसी व्यक्ति के लिए बेहतर आहार है। पालक स्वस्थ त्वचा और बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है।
मेथी भी सर्दियों के लिए भी गुणकारी मानी जाती है। मेथी की तासीर गर्म होती है। जो सर्दियों के मौसम में आपको विभिन्न बीमारियों से लड़ने मदद करती है। इसके अलावा, आपको ठंड से बचाती है। इसलिए मेथी का सेवन की सलाह दी जाती है। आप मेथी के पराठे , पूड़ी या फिर इसकी सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
ब्रोकली भी हड्डियों को स्वस्थ रखने में योगदान देता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यही नहीं, ब्रोकली के सेवन से हड्डियों से जुड़ी बीमारियों, जैसे जोड़ों के दर्द से भी बचा जा सकता है। ब्रोकली विटामिन-K और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। ये दोनों ही तत्व हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें फास्फोरस, जिंक और विटामिन-ए और C भी होते हैं, जो स्वस्थ हड्डियों के लिए भी जरूरी माने जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन भी सर्दियों में जरूर करना चाहिए।
Which vegetables will give warmth to the body and strength to the bones in the winter season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM










