RR vs SRH मैच के बाद जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप, पॉइंट्स टेबल क्या है स्थिति?

IPL 2026 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 36वें मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ, वहीं ऑरेंज कैप की रेस में भी नई हलचल देखने को मिली।
IPL 2026 Points Table Status after RR vs SRH Match 36th
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 Points Table: शनिवार 25 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई। इस जीत के साथ हैदराबाद ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली, जबकि राजस्थान को हार के चलते नुकसान उठाना पड़ा। इस मुकाबले के बाद ना सिर्फ टीमों की रैंकिंग बदली, बल्कि ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में भी हलचल देखने को मिली।

जीत के साथ हैदराबाद ने लगाई छलांग

इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। हैदराबाद के पास अब 10 अंक हैं और उसका नेट रनरेट +0.815 हो गया है। टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा रही है।

हार के साथ राजस्थान को हुआ नुकसान

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को इस हार के बाद चौथे स्थान पर खिसकना पड़ा है। टीम ने भी 8 मैचों में 5 जीत हासिल की है, लेकिन 3 हार के चलते उसका नेट रनरेट +0.602 रह गया है। अंक बराबर होने के बावजूद खराब रनरेट के कारण राजस्थान को एक स्थान नीचे आना पड़ा।

टॉप-4 टीमों की स्थिति

अगर प्वाइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमों की बात करें तो पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर मौजूद हैं। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के पास 10-10 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के कारण उनकी पोजीशन अलग-अलग है।

IPL 2026 में अब तक का प्वाइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 7 6 0 1 13 +1.333
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 5 2 0 10 +1.101
3 सनराइजर्स हैदराबाद 8 5 3 0 10 +0.815
4 राजस्थान रॉयल्स 8 5 3 0 10 +0.602
5 चेन्नई सुपर किंग्स 7 3 4 0 6 +0.118
6 दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 6 -0.184
7 गुजरात टाइटंस 7 3 4 0 6 -0.790
8 मुंबई इंडियंस 7 2 5 0 4 -0.736
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 7 2 5 0 4 -1.277
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 3 -0.879

ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा का कब्जा

ऑरेंज कैप की रेस में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने राजस्थान के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 29 गेंदों में 57 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। वह अब तक 8 मैचों में 54.29 की औसत और 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बना चुके हैं।

पर्पल कैप की रेस में कड़ा मुकाबला

वहीं पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के पास है। उन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट लेकर इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया हुआ है। उनके पीछे ईशान मलिंगा 14 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, हालांकि उन्होंने एक मैच ज्यादा खेला है। गेंदबाजों की यह रेस भी आगे और रोमांचक होती नजर आ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com