अनार का जूस पीने से मिलते हैं ढेरों फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
पोषक तत्वों से भरपूर अनार को सेहत का खजाना कहा जाता है। बता दें, इस फल का हर एक हिस्सा काम का है। अनार का फूल हो, इसकी छाल हो, जड़ हो या फिर फल। अनार का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
खासकर दिल, त्वचा और पाचन से जुड़ी समस्याओं में अनार का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। अगर आप रोज सुबह एक गिलास ताजा अनार का जूस पीते हैं तो इससे सेहत पर अनेक फायदे हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रोजाना इस जूस का सेवन क्यों करना चाहिए।
अगर आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो यह आपके दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।
शोध के मुताबिक, अनार का जूस गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत दे सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व शरीर में सूजन को कम करते हैं और जोड़ों के दर्द में आराम प्रदान करते हैं। एक अध्ययन में यह पाया गया कि अनार का सेवन ओस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित लोगों में जोड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले एंजाइमों को अवरुद्ध करता है। यह जूस पुराने जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी साबित हुआ है।
पत्थरचट्टे के पत्तों में है खूबसूरत और जवां त्वचा का राज़, गठिया के अलावा इन बीमारियों के लिए है बड़ा फायदेमंद
रोजाना अनार का जूस पीने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। अनार में पाए जाने वाले तत्व ब्रेस्ट कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में सहायक हो सकते हैं।
अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और उसे चमकदार तथा जवान बनाए रखता है। यह पिंपल्स और झुर्रियों को भी काफी कम कर सकता है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अनार का जूस आपकी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर होता है जो भूख को नियंत्रित करता है और फैट को जल्दी बर्न करने में सहायता करता है।