विटामिन बी-12 से भरपूर रखें अपनी डाइट, नहीं तो हो जाएंगे आप TATT के शिकार

Vitamin B-12: आप अपनी पौष्टिक डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शामिल कर सकते है। विटामिन की कमी से TATT की समस्या से परेशान हो जाते है। यह शरीर की समस्या से जुड़ा ही टर्म होता है।
शरीर के लिए जरूरी है विटामिन बी 12
विटामिन बी 12 (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

Vitamin B-12: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को काम की वजह से थकान और तनाव होता है। काम के ज्यादा होने से व्यक्ति खुद को मानसिक रूप से पीड़ित पाता है। कई बार इस तरह की थकावट शरीर को कई तरह की बीमारियों से पीड़ित होने की ओर इशारा कर देते है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान को बेहतर रखना जरूरी होता है जो पौष्टिक तत्वों से भरपूर रहें।

आप अपनी पौष्टिक डाइट में जरूरी न्यूट्रिएंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शामिल कर सकते है। विटामिन की कमी से TATT की समस्या से परेशान हो जाते है। यह शरीर की समस्या से जुड़ा ही टर्म होता है।

विटामिन B12 की कमी से होता है TATT

यहां पर TATT जैसे टर्म को समझें तो, यहां पर इसे  tired all the time यानी हमेशा थकान महसूस करना कहते है। बताया जाता है कि, यूएसए की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा की गई रिसर्च में पाया गया था कि यूएसए में 18% लोग विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहे हैं, जो कि एक गंभीर स्थिति है। इस प्रकार की समस्या में मरीजों को थकान, कमजोरी और मेमोरी लॉस जैसी स्थितियां हो जाती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। इस टैट की समस्या का कारण शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होती है।

जानिए विटामिन बी-12 क्यों होना जरूरी

यहां पर शरीर के लिए विटामिन बी-12 का होना जरूरी होता है। इसे वास्तव में कोबालामिन के नाम से जाना जाता है। अगर आप विटामिन बी 12 लेते है तो यह नर्वस सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है औऱ वॉटर सॉल्यूबल विटामिन होने के नाते पूरी सेहत को बढ़ावा देने का काम करता है। अगर किसी को इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो उसे एनीमिया, प्लेटलेट डाउन और अन्य कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है तो, इसके कई संकेत नजर आते है जो इस प्रकार है...

थकान महसूस करना।

पूरे दिन नींद आना और रात में न आना।

भूख न लगना।

वजन कम होना।

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द होना।

नसों में कमजोरी महसूस करना।

स्किन का पीला पड़ना।

नाखून कमजोर और सफेद दिखाई देना।

हाथ-पैर में झनझनाहट होना।

ये भी पढ़ें

ऐसे कर सकते है विटामिन बी 12 की कमी दूर

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए आप इसके सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में पालक, चुकंदर, मशरूम और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। अगर आप मांसाहारी हैं, तो अंडे और सीफूड्स का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com