इन बीमारियों का संकेत हो सकती है पैरों की सूजन? लक्षण पहचान कर तुरंत करें इलाज
पैरों में सूजन की समस्या को एडिमा कहते है जो थकान या ज्यादा खड़े रहने से नहीं बल्कि किसी बीमारी के वजह से भी हो जाती है। सुबह उठने पर आपको पैरों में दर्द और सूजन हो तो इस बीमारी के जड़ से पहचाननें।
- Written By: दीपिका पाल
पैरों में सूजन (सौ. सोशल मीडिया)
दुनियाभर में कई बीमारियां फैली हुई है जहां पर बीमारियों के लक्षण के बारे में कम लोगों को ही जानकारी होती है। पैरों या एड़ी में दर्द और सूजन की समस्या को अक्सर किसी ना किसी को देखने के लिए मिलती है। पैरों में लगातार सूजन की समस्या को एडिमा कहते है जो थकान या ज्यादा खड़े रहने से नहीं बल्कि किसी बीमारी के वजह से भी हो जाती है।
सुबह उठने पर आपको पैरों में दर्द और सूजन हो तो आपको इस बीमारी के जड़ को पहचानना जरूरी है। चलिए जानते है पैरों में सूजन की समस्या के कारण और किन बीमारियों की ओर इशारा करती हैं समस्या।
पैरों में सूजन की समस्या के लक्षण
आपको बताते चलें कि, पैरों में सूजन की समस्या के लक्षण नजर आते हैं जिन पर गौर करना बेहद जरूरी होता है…
सम्बंधित ख़बरें
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
- सूजन के साथ दर्द, लालिमा या गर्माहट हो।
- सूजन अचानक से आए या बहुत तेजी से बढ़े।
- एक पैर में ज्यादा सूजन हो।
- सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में दर्द हो या चक्कर आएं।
- सूजन के साथ बुखार हो।
- गर्भावस्था के दौरान सूजन अचानक बहुत बढ़ जाए।
किन कारणों से बढ़ती है पैरों की सूजन
कई कारण हो सकते हैं जिसकी वजह से पैरों में सूजन की समस्या होती है…
1-प्रेग्नेंसी की वजह से पैरों में सूजन रहती है यह आम समस्या है। गर्भवती महिलाओं में शरीर में पानी बढ़ने और बच्चेदानी के दबाव के कारण इस तरह की समस्या आती है।
2- अगर आप वजन ज्यादा बढ़ जाए तो, इसकी वजह से पैरों में सूजन होती है इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
3-अगर आपके पैर में चोट या एक्सीडेंट की कोई पुरानी चोट है तो इसकी वजह से पैर और टखने में सूजन हो सकती है।
4- ज़्यादा नमक खाने से शरीर में पानी रुकता है जो सूजन बढ़ाने का काम करता है।
5- अगर आप किसी तरह की दवाईयां लेते हैं तो पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।ब्लड प्रेशर की दवाएं, स्टेरॉयड, या हार्मोनल दवाएं, सूजन का कारण बनती है।
इन बीमारियों का खतरा होता है पैरों की सूजन
यहां पर अगर आपके पैरों में सूजन की समस्या बनी रहती है तो यह कई प्रकार की बीमारियों की ओर इशारा कर सकती है…
1- लिवर की समस्या-
अगर आपके लिवर में किसी तरह की समस्या है तो पैरों में आपके सूजन आएगी। दरअसल शरीर में लिवर एल्बुमिन नाम का प्रोटीन बनाता है, जो खून की नसों में पानी को बनाए रखने में मदद करता है। कई बार इस प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है तो पानी खून की नसों से निकलकर शरीर के ऊतकों में जमा होने लगता है जो पैरौं में सूजन का कारण बनता है।
2-दिल की बीमारी
अगर आपके दिल में किसी तरह की समस्या है या कमजोर है तो इसकी वजह से भी पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि, दिल शरीर में खून को ठीक से पंप नहीं कर पाता, तो खून वापस नसों में पैरों और टखनों में जमा होने लगता है। यह पैरों की समस्या को बढ़ा देता है।
3-किडनी की समस्या
लिवर और दिल के बाद शरीर का एक और नाजुक अंग किडनी की समस्या होने पर पैरों में सूजन रहती है। किडनी का काम शरीर से ज़्यादा पानी और बेकार पदार्थों को बाहर निकालना है लेकिन किडनी अच्छी तरह से फंक्शन न करें तो, पैरों, टखनों और आंखों के आसपास सूजन आ सकती है।
4-वेरकोस वेन्स या नसों का कमजोर होना
यहां पर अगर पैरों में सूजन की समस्या का कारण वेरकोस वेन्स भी हो सकती है। पैरों की नसें कमजोर होने या उनमें वॉल्व खराब होने पर खून पैरों से वापस दिल की तरफ ठीक से नहीं जा पाता. इससे खून पैरों की नसों में जमा होने लगता है और पैरों व टखनों में सूजन आ सकती है।
5-लिम्फेडिमा
इस तरह की स्वास्थ्य समस्या को लिम्फेडिमा कहते है। अगर लिम्फेटिक नसें खराब या बंद हो जाती हैं, तो तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे एक या दोनों पैरों में लगातार सूजन बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- गुरू पूर्णिमा पर अपने गुरू को इन टिप्स के जरिए कराएं स्पेशल फील, मिलेगा आशीर्वाद
6- थायरॉयड की समस्या और खून के थक्के जमने से भी पैरों में सूजन की समस्या हो जाती है। इसके लिए आपको लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए या डॉक्टर की मदद लेना जरूरी है।
