डायबिटीज मरीजों के लिए बेस्ट नाश्ता है अंकुरित चना, ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल
Best Sprout Snacks for Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए बेस्ट नाश्ता अंकुरित चना है जो सर्दियों या किसी भी मौसम में सेहत के लिए अच्छा होता है। स्वाद और सेहत के लिए अंकुरित चने के कई फायदे होते है।
- Written By: दीपिका पाल
अंकुरित चना (सौ.सोशल मीडिया)
Best Sprout Snacks: दुनियाभर में कई बीमारियों का जाल फैला हुआ है। डायबिटीज भी ऐसी ही बीमारी में से एक है जिसका इलाज आसानी से नहीं मिल पाता है। डायबिटीक मरीजों की डाइट का ख्याल रखना जरूरी होता है अगर शरीर में ज्यादा शुगर बढ़ा तो सेहत को खतरा हो सकता है। डायबिटीज मरीजों के लिए बेस्ट नाश्ता अंकुरित चना है जो सर्दियों या किसी भी मौसम में सेहत के लिए अच्छा होता है। स्वाद और सेहत के लिए अंकुरित चने के कई फायदे होते है।
एनर्जी का बूस्टर फूड है अंकुरित चना
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अंकुरित चने को प्राकृतिक और पौष्टिक आहार का स्त्रोत माना गया है। वहीं पर शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ाने के लिए प्राकृतिक स्त्रोत के रूप में होता है। अंकुरित चने का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है तो वही पर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। अंकुरण की प्रक्रिया में चने में पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। डायबिटीज मरीज जब इस अकुंरित चने का सेवन करते है तो, यह धीरे-धीरे पचता है और शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ने देता।
अंकुरित चने के लाभ
डायबिटीज मरीजों के लिए अंकुरित चने के लाभ मिलते है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर देता है। अगर हम अंकुरित चने का सेवन करते है तो शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे टूटते हैं, जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहती है। वहीं पर अंकुरित चने खाने से कम कैलोरी और फाइबर शरीर को मिलता है। इस वजह से भूख कम लगती है। वहीं पर मोटापा घटाने और डायबिटीज मैनेज करने में मदद करता है। साथ ही पाचन संबंधित समस्या भी दूर होती है। फाइबर कब्ज दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। आयरन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
मॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
ये भी पढ़ें-चेहरे के दाग-धब्बे ही नहीं, पिंपल्स से भी छुटकारा दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय
अकुंरित चने बनाने का तरीका
अंकुरित चने का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है तो वहीं पर बनाने की विधि भी आसान है। काले चनों को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह पानी निकालकर गीले कपड़े में बांधकर 8-10 घंटे रखें, अंकुर निकल आएंगे। इसके बाद इसमें सेंधा नमक, कसा हुआ ताजा अदरक, नींबू का रस और थोड़ी काली मिर्च मिलाएं।आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि अंकुरित चने का नियमित सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है। लेकिन दवा बंद न करें, डॉक्टर की सलाह जरूर लें। यह प्राकृतिक नाश्ता न केवल शुगर नियंत्रित करता है, बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है।
आईएएनएस के अनुसार
