थायराइड, डायबिटीज और पेट से जुड़ी समस्याओं का बेहतर इलाज हो सकता है 'यह' अंकुरित अनाज, ज़रूर जानें और आज़मा कर देखें

Sprouted gram has many benefits, include breakfast in the morning.
File Photo
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: ये तो सभी जानते हैं कि 'अंकुरित अनाज' (Sprouted) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंकुरित अनाज न्यूट्रिएंट्स का भंडार है। हममें से ज्यादातर लोग मूंग और चने को अंकुरित करके खाना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं,कि अंकुरित गेहूं (Sprouted Wheat)के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में अगर नहीं तो आइए जानें इस बारे में -

 डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों को पेट से संबंधित परेशानियां बहुत परेशान करती है। इसके लिए भी अंकुरित गेहूं का सेवन बेहतर माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कई लाभ देता है। साथ ही इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी, गैस और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों को भी खत्म करता है।

अंकुरित गेहूं (Sprouted Wheat Benefits) में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, मिनरल्‍स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने का काम कर सकते है। डायबिटीज मरीजों के लिए अंकुरित गेहूं एक अच्छा फूड माना जाता है। अंकुरित गेहूं में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते है।

 अक्सर होता है कि जैसे ही उम्र बढ़ने लगती है, तो हड्डियां कमजोर होने लगती है और ये कमजोरी धीरे-धीरे पूरे शरीर में आ जाती है। अगर आप हर रोज सुबह अंकुरित गेंहू खाते हैं, तो इससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो बोन हेल्थ के लिए जरूरी होती है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

अंकुरित गेहूं के सेवन से हाइपर थायराइड और हाइपो थायराइड की बीमारियों का इलाज किया जा सकता हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व थायराइड के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो, वजन बढ़ना कोई नहीं बात नहीं है। अक्सर लोगों का वजन बढ़ जाता है और इसको कम करने के लिए वो हजारों उपाय अपनाते हैं, लेकिन जिद्दी मोटापा पीछा ही नहीं छोड़ता है। इसके लिए भी अंकुरित गेहूं का सेवन बेहतर ऑप्शन है। अगर आप नाश्ते में इसका सेवन करते हैं, तो ये दिनभर आपको एनर्जेटिक रखेगा और भूख नहीं लगने देगा। इसके सेवन से धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com