थायराइड से लेकर हार्ट हेल्थ तक: शरीर का पावर हाउस है यह छोटा सा पोषक तत्व, आज ही करें डाइट में शामिल
Selenium Deficiency Symptoms: थायराइड, दिल की सेहत और मजबूत इम्यूनिटी के लिए सेलेनियम (Selenium) एक अनिवार्य खनिज है। इसकी कमी शरीर में कई समस्याएं पैदा कर सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
स्वस्थ व्यक्ति और सेलेनियम की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Health Tips: हमारी सेहत अक्सर उन बड़े विटामिन्स और मिनरल्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिनका नाम हम रोज सुनते हैं। लेकिन एक ऐसा सीक्रेट खनिज भी है जिसके बिना हमारा शरीर ताश के पत्तों की तरह ढह सकता है। इसे विज्ञान की भाषा में एसेंशियल ट्रेस एलिमेंट यानी सेलेनियम कहा जाता है। हालांकि शरीर को इसकी जरूरत बहुत कम मात्रा में होती है लेकिन इसकी कमी सिर से पैर तक महसूस की जा सकती है।
क्या है सेलेनियम
सेलेनियम मिट्टी, पानी और कुछ खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। शरीर के अंदर यह सेलेनोप्रोटीन बनाने में मदद करता है जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाने, डीएनए की सुरक्षा करने और कई ज़रूरी जैविक प्रक्रियाओं को सही ढंग से चलाने का काम करता है। सेलेनियम शरीर का साइलेंट बॉडीगार्ड है जो बिना शोर किए हमारी सेहत की रक्षा करता रहता है।
थायराइड में फायदेमंद
सेलेनियम का सबसे बड़ा रोल थायराइड ग्रंथि में होता है। थायराइड में शरीर के बाकी अंगों की तुलना में सबसे ज्यादा सेलेनियम पाया जाता है। यह थायराइड हार्मोन को सक्रिय करने में मदद करता है जिससे मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा और वजन संतुलन बना रहता है। इसके अलावा सेलेनियम एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह ग्लूटाथियोन पेरोक्सीडेज नामक एंजाइम का हिस्सा होता है जो शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है। इससे कैंसर, दिल की बीमारी और समय से पहले बुढ़ापे का खतरा कम होता है। साथ ही यह इम्युनिटी को मजबूत बनाता है जिससे शरीर वायरस और बैक्टीरिया से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
मुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
सेलेनियम प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- 30 की उम्र में ही चीजें भूलने लगे हैं आप? दिमाग तेज करने के लिए आज ही बदलें ये आदतें
दिल की सेहत के लिए जरूरी
रिसर्च के अनुसार सेलेनियम दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह सूजन को कम करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम घटता है। पुरुषों में यह शुक्राणुओं की गुणवत्ता और गतिशीलता सुधारने में मदद करता है इसलिए प्रजनन क्षमता के लिए भी अहम है। दिमाग के लिए यह ज्यादा जरूरी है है क्योंकि इसका एंटीऑक्सीडेंट असर याददाश्त को बचाने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है।
सेलेनियम की कमी के लक्षण
शरीर में सेलेनियम की कमी होने पर बार-बार थकान, संक्रमण, मांसपेशियों की कमजोरी, बालों का झड़ना, थायराइड असंतुलन और मानसिक थकावट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय तक सेलेनियम की कमी दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचाती है। इससे इम्यूनिटी भी गिरने लगती है।
किन चीजों से मिलेगा सेलेनियम
शरीर में सेलेनियम की कमी पूरी करने के लिए डाइट में ब्राजील नट्स, सूरजमुखी के बीज, गेहूं, ओट्स, मूंगफली, मशरूम, सोयाबीन, ब्राउन राइस और लहसुन जैसे खाद्य पदार्थों से मिल सकता है। वयस्कों के लिए रोजाना लगभग 55 माइक्रोग्राम सेलेनियम पर्याप्त होता है।
इस पोषक तत्व का अधिक मात्रा में सेवन भी नुकसानदायक हो सकती है इसलिए संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
